HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. गर्मियों में मुंहासे, फुंसियों व रूखी त्वचा की समस्या कर रही है परेशान, अपनाएं घरेलू नुस्खे

गर्मियों में मुंहासे, फुंसियों व रूखी त्वचा की समस्या कर रही है परेशान, अपनाएं घरेलू नुस्खे

त्वचा के लिए घरेलू उपचार के बारे में बात करें, हमारे यहां सदियों से ऐसी कई चीजों का इस्तेमाल होता रहा है, जो त्वचा से जुड़ी विभिन्न बीमारियों का उपाय हैं। गर्मियां आते ही कील मुंहासे, फुंसियां, झाइयां, रूखी त्वचा जिससे सिर्फ स्त्री ही नहीं बल्कि पुरुष भी काफी संख्या में परेशान रहते हैं। इसका मुख्य कारण है – तेज धूप, गर्म हवाएं तथा जीवनशैली भी बहुत हद तक निर्भर करती हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

उत्तर प्रदेश: त्वचा के लिए घरेलू उपचार के बारे में बात करें, हमारे यहां सदियों से ऐसी कई चीजों का इस्तेमाल होता रहा है, जो त्वचा से जुड़ी विभिन्न बीमारियों का उपाय हैं। गर्मियां आते ही कील मुंहासे, फुंसियां, झाइयां, रूखी त्वचा जिससे सिर्फ स्त्री ही नहीं बल्कि पुरुष भी काफी संख्या में परेशान रहते हैं। इसका मुख्य कारण है – तेज धूप, गर्म हवाएं तथा जीवनशैली भी बहुत हद तक निर्भर करती हैं।

पढ़ें :- Stomach Problems: अगर अक्सर आती रहती है पेट से गुड़गुड़ाने की आवाज, तो हो सकता है किसी बीमारी का संकेत

दूषित पानी का पीना, फ़ूड पोइज़निंग जैसे हम क्या खाते, क्या पीते हैं। आम तौर पर गर्मियों के दिनों में लोग जंक फ़ूड, कोल्ड ड्रिंक पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जिससे त्वचा संबंधित रोग होने के ज्यादा खतरे बढ़ जाते हैं। इन समस्याओं से बचा जा सकता है, वो भी घर में मौजूद कुछ चीजों को अपनाकर। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं घरेलू उपायों के बारे में जिनको अपनाकर आप त्वचा को हेल्दी रख सकते हैं।

सूरजमुखी के बीज का तेल

सूरजमुखी के बीज का तेल मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है और ये हाइड्रेशन को संतुलित करता है। इसे आप ड्राई स्किन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

बर्फ

अपने चेहरे को ठंडक पहुंचाने के लिए आप बर्फ के टुकड़े को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं, ऐसा करने से आपके चेहरे को ठंडक मिलेगी तथा चेहरे की जलन कम हो जाएगी, ये आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। खोई हुई चेहरे की नमी वापस लाने में।

पढ़ें :- New Maruti Swift Booking :  नई Maruti Swift के दीवाने हुए लोग , 10 दिन में  इतने हजार लोगों ने किया बुक

एलोवेरा

एलोवेरा हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट से चेहरे की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। एलोवेरा के इस्तेमाल से चेहरे में नमी आती है और आवश्यक पोषण मिलता है जिससे त्वचा को हेल्दी रखा जा सकता है।

शहद

शहद मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर है, जो कि चेहरे में नमी बरकरार रखते हैं। शहद कई प्रकार के गुणों से भरपूर है, जो त्वचा के कई रोगों के लिए इस्तेमाल होता है।

खीरा

ग्लोइंग त्वचा के लिए आप खीरे का पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं, लगाने के 15-20 मिनट बाद आप चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

पढ़ें :- Netherlands: नीदरलैंड पुलिस ने फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ चलाया बुलडोजर,  कैंप उखाड़े  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...