1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand Government संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी तत्परता के साथ है खड़ी : पुष्कर सिंह धामी

Uttarakhand Government संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी तत्परता के साथ है खड़ी : पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami)  ने बताया कि प्रदेश में हुई भारी वर्षा से हमारे पास अब तक की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 11 लोग लापता हैं और कुछ घायल भी हैं। यह संख्या को लगभग 46 तक पहुंच सकती है।पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बारिश धीमी हो गई है। प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है। सामान्य स्थिति में लौटने में समय लगेगा । उन्होंने बताया कि कई सड़के बह गईं है और भूस्खलन हुआ है। नदियों ने अपने मार्ग बदल दिए, कई गांव प्रभावित हुए, पुल ढह गए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami)  ने बताया कि प्रदेश में हुई भारी वर्षा से हमारे पास अब तक की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 11 लोग लापता हैं और कुछ घायल भी हैं। यह संख्या को लगभग 46 तक पहुंच सकती है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बारिश धीमी हो गई है। प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है। सामान्य स्थिति में लौटने में समय लगेगा । उन्होंने बताया कि कई सड़के बह गईं है और भूस्खलन हुआ है। नदियों ने अपने मार्ग बदल दिए, कई गांव प्रभावित हुए, पुल ढह गए हैं।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) हल्द्वानी (Haldwani)  में बताया कि आपदा से प्रभावित सभी स्थानों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हम पहले अवरुद्ध सड़कों को साफ करना चाहते हैं। घरों में पानी घुस गया था, स्थानीय प्रशासन को व्यवस्था करने के लिए कहा गया है कि लोगों को भोजन और पानी की कमी न हो। पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि किसी को खोने वाले परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है।

उत्तराखंड सीएम ने बताया कि प्रदेश के सभी डीएम को राहत कोष (relief fund) के रूप में प्रत्येक को 10-10 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, ताकि वे तत्काल सभी व्यवस्थाएं कर सकें। सड़कों को साफ करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। हम फंसे हुए पर्यटकों को बचा रहे हैं। चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) पर स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...