HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नूपुर शर्मा विवाद के बीच बोलीं सांसद प्रज्ञा ठाकुर, सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी

नूपुर शर्मा विवाद के बीच बोलीं सांसद प्रज्ञा ठाकुर, सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी

नूपुर शर्मा  (Nupur Sharma) के विवादित बयान के बाद उनका विरोध जारी है। भाजपा ने उनको पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद भी नूपुर शर्मा का विरोध किया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं। इस बीच भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर (BJP MP Pragya Thakur) भी उनके समर्थन में उतर आईं हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नूपुर शर्मा  (Nupur Sharma) के विवादित बयान के बाद उनका विरोध जारी है। भाजपा ने उनको पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद भी नूपुर शर्मा का विरोध किया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं। इस बीच भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर (BJP MP Pragya Thakur) भी उनके समर्थन में उतर आईं हैं।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ‘सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी वागी हैं। जय सनातन, जय हिंदुत्व…।’ इस ट्वीट के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मैं सत्य बोलने के लिए बदनाम हूं। उन्होंने ज्ञानवापी का नाम लिए बिनाक हा कि यह एक सत्य है कि वहां शिव मंदिर था और रहेगा। उसे फव्वारा कहना गलत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई कुछ कहेगा तो उसे धमकी दी जाएगी।

पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

हमेशा विधर्मियों ने ऐसा किया है। हमारे देवी देवताओं पर फिल्म बनाते है। डायरेक्ट करते है। प्रोड्यूस करते है। गालियां देते है। इनका आज से नहीं पूरा कम्युनिस्ट इतिहास है। यह विधर्मी अपनी मानसिकता को प्रस्तुत करते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...