1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इस तरह लोगों को अपनी जाल में फंसाता था महाठग संजय शेरपुरिया, खुद को भाजपा के बड़े नेताओं का बताता था करीबी

इस तरह लोगों को अपनी जाल में फंसाता था महाठग संजय शेरपुरिया, खुद को भाजपा के बड़े नेताओं का बताता था करीबी

संजय शेरपुरिया (Sanjay Sherpuria)  गाजीपुर का रहने वाला है और एक संस्था चलाता है। बताया जा रहा है कि आरोपी भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का खुद को करीबी बताता था। आरोपी यूपी, दिल्ली से लेकर गुजरात तक लोगों को अपने झांसे में लेता था और उनसे रुपये भी वसूलता था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने संजय राय शेरपुरिया (Sanjay Sherpuria) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि संजय शेरपुरिया ने संस्था बनाकर लोगों से करोड़ों रुपयों की ठगी की है। आरोपी भाजपा के बड़े नेताओं के करीबी होने का दावा करता था। सोशल मीडिया पर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के साथ आरोपी की फोटो है। आरोपी खुद को दिग्गज नेताओं का करीबी बताकर मोटी रकम वसूलता था। बताया जा रहा है कि जालसाज संजय शेरपुरिया ने केंद्रीय जांच एजेंसियों से बचाने के लिए गौरव डालमिया से करोड़ रुपये वसूले थे। एसटीएफ से पूछताछ में उसने इस बात को स्वीकार किया है।

पढ़ें :- UP News : धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा,कहा मुझे फर्जी मुकदमे में हुई थी सजा

बताया जा रहा है कि संजय शेरपुरिया (Sanjay Sherpuria)  गाजीपुर का रहने वाला है और एक संस्था चलाता है। बताया जा रहा है कि आरोपी भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का खुद को करीबी बताता था। आरोपी यूपी, दिल्ली से लेकर गुजरात तक लोगों को अपने झांसे में लेता था और उनसे रुपये भी वसूलता था। बताया जा रहा है कि यूपी एसटीएफ लंबे समय से मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

विधानसभा चुनाव में मांग रहा था टिकट
बताया जा रहा है कि आरोपी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में वह गाजीपुर से भाजपा से टिकट मांग रहा था। हालांकि, उसे टिकट नहीं मिला। सूत्रों के मुताबिक, संजय ने SBI से करोड़ों रुपये का लोन ले रखा है। इसके अलावा काम कराने के नाम पर सैकड़ों लोगों से ठगी की है। संजय बहुत से भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा कर चुका है।

ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर भी लोगों को फंसाता था जाल में
बताया जा रहा है कि संजय शेरपुरिया ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर भी लोगों को अपनी जाल में फंसता था और उनसे मोटी रकम वसूलता था। लोगों को अपने विश्वास में लेने के लिए वीवीआईपी इलाके में रहता है।

भाजपा और आरएसएस के बड़े नेताओं के साथ फोटो
जालसाज संजय शेरपुरिया की भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ फोटो है। इन फोटो का इस्तेमाल वो लोगों को अपनी जाल में फंसाने के लिए करता था। उसके फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ये सभी फोटो पड़ी हुई है।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...