1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. सुबह के ब्रेकफास्ट में शामिल करें यह डिश, स्वास्थ्य के लिए होगा लाभकारी

सुबह के ब्रेकफास्ट में शामिल करें यह डिश, स्वास्थ्य के लिए होगा लाभकारी

हमेशा से कहा जाता है कि सुबह हमें हेल्दी ब्रेकफास्ट लेना चाहिए जिससे हमारा पूरे दिन की दिनचर्या अच्छी रहती है| सुबह का ब्रेकफास्ट करने से हमारे शरीर में पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है|

By प्रिया सिंह 
Updated Date

हमेशा से कहा जाता है कि सुबह हमें हेल्दी ब्रेकफास्ट लेना चाहिए जिससे हमारा पूरे दिन की दिनचर्या अच्छी रहती है| सुबह का ब्रेकफास्ट करने से हमारे शरीर में पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है|

पढ़ें :- Sabudana Khichdi Recipe: इस नवरात्रि जरूर बनाए साबूदाना की खिचड़ी, टेस्ट के साथ हेल्थ भी रहेगी बेहतर

लेकिन आजकल के बच्चे डाइटिंग के चक्कर में सुबह का ब्रेकफास्ट हमेशा से बस कर देते हैं जिससे उनको कई प्रकार की बीमारियों से जूझना पड़ता है|

आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी रेसिपी के बारे में जिसको खाने से पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है|

जी हाँ अगर आप वजन को कम समय में घटाना चाहते हैं,तो आपको सिर्फ सही और बैलेंस डाइट की जरूरत है।आप अपने ब्रेकफास्ट में कीटो उपमा शामिल कर सकते हैं,इससे फैट को कम करने में मदद मिल सकती है।इसकी अच्छी बात ये है कि हेल्दी होने के साथ-साथ ये टेस्टी भी लगता है।कीटो वेज उपमा आसानी से कम समय में बनाया जा सकता है।यह उपमा फूलगोभी के साथ बनाया जाता है और इसमें कई तरह की सब्जियों और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।

कीटो उपमा बनाने के लिए आपको गोभी या ब्रोकली को मिक्सी में पीसना है और रेड और येलो शिमला मिर्च, प्याज ,गाजर और मटर भी लेना है।अब आपको एक पैन लेकर उसमे तेल डालना है।इसमें करी पत्ता और राई डाल दें।इसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक डाल कर भूनें।

पढ़ें :- Navratri fast special dish: इस नवरात्रि के व्रत में जरूर बनाएं स्वादिष्ट लौकी का हलवा

 

बाद में इसमें भूनी हुई मूंगफली और बारीक कटा हरा धनिया भी डाल दें।इसके बाद आपकी रेसिपी तैयार हो जाएगी।इसके साथ साथ आप हरे धनिये की चटनी या दही भी खा सकते हैं।जी हाँ कई लोग इसमें भुनी हुई सूजी या रवा भी डालते हैं।इसके अलावा आप इसके साथ मिक्स वेज रायता भी खा सकते हैं।अगर आप हेल्थ एंड फिटनेस फ्रीक हैं तो आपको ये डिश बहुत पसंद आएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...