HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा में भाजपा प्रत्याशियों का एके शर्मा ने बढ़ाया उत्साह, बोले – अयोध्या तो झांकी है… काशी, मथुरा बाकी है

मथुरा में भाजपा प्रत्याशियों का एके शर्मा ने बढ़ाया उत्साह, बोले – अयोध्या तो झांकी है… काशी, मथुरा बाकी है

प्रदेश के नगर विकास एवम् ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के आख़िरी दौर में भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए आज दोपहर बाद मथुरा जनपद आए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ/मथुरा: प्रदेश के नगर विकास एवम् ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के आख़िरी दौर में भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए आज दोपहर बाद मथुरा जनपद आए। मथुरा में भारी बारिश के बीच भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बाईक रैली व पैदल मार्च सहित व्यापक जनसंपर्क अभियान में शामिल होकर सबका उत्साह बढ़ाया।
अयोध्या तो झांकी है… काशी, मथुरा बाकी है, जय श्री कृष्ण, जय श्री राधे के उदघोष के साथ मथुरा के भाजपा कार्यालय से शुरू हुई बाइक रैली और पैदल यात्रा में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा  ने हजारों कार्यकर्ताओं और शहरवासियों के बीच भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल तथा पार्षद प्रत्याशियों को विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: चिलचिलाती धूप में हाथ में हसिया लेकर खेत में गेहूं की फसल काटती नजर आयीं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी

मंत्री  एके शर्मा  ने मथुरा के विकास बाजार स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से बाइक रैली और पैदल यात्रा का शुभारंभ कर बीजेपी मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के समर्थन में जनसंपर्क किया। माहौल कुछ ऐसा था कि गगन से अमृत वर्षा के साथ ही पुष्प वर्षा भी हो रही थी। भारी बारिश के बीच कार्यकर्ताओं और हजारों की संख्या में पैदल यात्रा कर रहे शहरवासियों का उत्साह भाजपा मेयर प्रत्याशी की अग्रिम विजयश्री का संकेत दे रहा था। मंत्री श्री शर्मा का जोरदार स्वागत के बाद जैसे ही पैदल यात्रा आगे बढ़ी तो ऐसा लगा कि आज पूरा शहर ही साथ चल रहा है।
मंत्री श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं और शहरवासियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए बड़ी संख्या में उपस्थिति कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि यह भारी जनसैलाब और कृष्ण नगरी की जनता का जोरदार समर्थन यह बता रहा है कि मथुरा में भाजपा ही आ रही है। जनता और कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी संख्या ने मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के विजयश्री का परिणाम घोषित कर दिया है। अभियान का समापन करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने जय श्री कृष्ण, जय श्री राधे का नारा लगाते हुए मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल को भारी मतों से विजयी होने का दावा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
मंत्री  एके शर्मा  ने कहा कि आज की यात्रा मथुरा में बड़े बदलाव का संकेत है। अयोध्या तो झांकी है, काशी-मथुरा बाकी है… जय श्री कृष्ण, जय श्री राधे के उद्घोष की गूंज मथुरा-वृन्दावन को विकास के नये शिखर तक ले जाएगी।

पढ़ें :- UP Budget Session : सीएम योगी, बोले-हम सिर्फ कहते नहीं बल्कि कर दिखाते हैं,काशी और मथुरा को हम कैसे भूल सकते हैं?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...