1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG Test Day 2: भारतीय टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए, इंग्लैंड ने शुरू की अच्छी शुरूआत

IND vs ENG Test Day 2: भारतीय टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए, इंग्लैंड ने शुरू की अच्छी शुरूआत

भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया पहली पारी में 445 रन बनाई। वहीं, अब इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी शुरू कर दी है। राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में 5 विकेट पर 326 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IND vs ENG Test Day 2:  भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया पहली पारी में 445 रन बनाई। वहीं, अब इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी शुरू कर दी है। राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में 5 विकेट पर 326 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया।

पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका

दूसरे दिन भारत ने जल्दी ही अपना छठा और सातवां विकेट गंवा दिया। दूसरे दिन भारत को 331 रनों पर छठा झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। उन्हें जेम्स एंडरसन ने 4 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। इसी स्कोर पर रविन्द्र जडेजा 112 रन बनाकर कैच आउट हो गए। जो रूट ने जडेजा को कॉट एंड बोल्ड आउट किया।

इसके बाद अश्विन (37) और फिर ध्रुव जुरेल (46) को पवेलियन भेजा। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने सिराज के साथ 10वें विकेट के लिए 30 रन जोड़े। वुड ने बुमराह को आउट कर भारतीय पारी को 445 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड की ओर से वुड ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, रेहान को दो विकेट मिले। जेम्स एंडरसन, टॉम हार्टले और जो रूट को एक.एक विकेट मिला।

 

पढ़ें :- Hormuz Crisis : होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, कहा- तुरंत रोके जाएं सैन्य अभियान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...