1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs WI 2nd T20I: आज टी20आई सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया; जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs WI 2nd T20I: आज टी20आई सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया; जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

INDW vs WIW 2nd T20I: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इंडिया विमेंस ने वेस्ट इंडीज विमेंस के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का शानदार आगाज किया है। टीम ने रविवार को खेले गए पहले मैच को 49 रनों से अपने नाम किया था। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा आज (17 दिसंबर) शाम खेला जाना है। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाना चाहेगी। दूसरी तरफ, वेस्ट इंडीज विमेंस के सामने सीरीज बचाने की चुनौती होगी। आइये जानते हैं कि इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरा टी20आई मैच कब और कहां खेला जाएगा? और मैच को कैसे लाइव देख पाएंगे-

By Abhimanyu 
Updated Date

INDW vs WIW 2nd T20I: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इंडिया विमेंस ने वेस्ट इंडीज विमेंस के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का शानदार आगाज किया है। टीम ने रविवार को खेले गए पहले मैच को 49 रनों से अपने नाम किया था। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा आज (17 दिसंबर) शाम खेला जाना है। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाना चाहेगी। दूसरी तरफ, वेस्ट इंडीज विमेंस के सामने सीरीज बचाने की चुनौती होगी। आइये जानते हैं कि इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरा टी20आई मैच कब और कहां खेला जाएगा? और मैच को कैसे लाइव देख पाएंगे-

पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरा टी20आई मैच कब खेला जाएगा?

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरा टी20आई मैच मंगलवार 17 दिसंबर 2024 को खेला जाएगा।

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरा टी20आई मैच कहां खेला जाएगा?

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरा टी20आई मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा।

पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरा टी20आई मैच कितने बजे शुरू होगा?

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरा टी20आई मैच भारतीय समय अनुसार, मंगलवार शाम 7 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरे टी20आई मैच को टीवी पर कहां देख सकेंगे?

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरे टी20आई मैच को स्पोर्ट्स 18 टीवी चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरे टी20आई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

पढ़ें :- होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती जयंती पर स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होंगे विशेष कार्यक्रम

इंडिया विमेंस बनाम वेस्ट इंडीज विमेंस, दूसरे टी20आई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

वेस्ट इंडीज विमेंस के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए इंडिया विमेंस के स्क्वाड किन खिलाड़ियों को मिला मौका?

वेस्ट इंडीज विमेंस के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए इंडिया विमेंस स्क्वाड में स्मृति मंधाना, राघवी बिस्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), मिन्नू मणि, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), सजीवन सजना, प्रिया मिश्रा, उमा छेत्री, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, नंदिनी कश्यप, तितास साधुऔर साइमा ठाकुर शामिल हैं।

इंडिया विमेंस के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज विमेंस के स्क्वाड किन खिलाड़ियों को मिला मौका?

इंडिया विमेंस के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज विमेंस स्क्वाड में हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, नेरिसा क्राफ्टन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डींड्रा डोटिन, अफी फ्लेचर, ज़ैदा जेम्स, अश्मिनी मुनिसर, चिनेले हेनरी, मैंडी मंगरू, आलिया एलेने, राशदा विलियम्स, शमिलिया कॉनेल, करिश्मा रामहरैक और शबिका गजनबी शामिल हैं।

पढ़ें :- भारत की अंतरिक्ष उड़ान का काउंटडाउन शुरू, गगनयान से पहले होंगे तीन बड़े ट्रायल : ISRO चेयरमैन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...