भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को चौथा टी20 मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। फिलहाल टीम इंडिया (Team India) 2-1 से आगे है। भारत ने चौथे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को चौथा टी20 मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। फिलहाल टीम इंडिया (Team India) 2-1 से आगे है। भारत ने चौथे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में टीम इंडिया (Team India) किसी बदलाव के बगैर उतरी है, यानी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, वेस्टइंडीज के खेमे में दो बदलाव हुए हैं। ज्वेल एंड्रयू को कामिल पूरन की जगह मौका मिला है जबकि क्वेंटिन सैम्पसन की जगह रोमारियो शेफर्ड की वापसी हुई है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, कीमो पॉल, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोटी।