1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ZIM 3rd T20I Free Streaming: बिना कोई पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-जिम्बाब्वे मैच; फॉलो करें ये तरीका

IND vs ZIM 3rd T20I Free Streaming: बिना कोई पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-जिम्बाब्वे मैच; फॉलो करें ये तरीका

IND vs ZIM 3rd T20I Free Streaming: शुबमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलने जिम्बाब्वे पहुंची हुई है और सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं, जबकि तीसरा मैच बुधवार को शाम 4.30 बजे से हरारे में खेला जाएगा। ऐसे में हम आपको इस मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग देखने का तरीका बताने वाले हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ZIM 3rd T20I Free Streaming: शुबमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलने जिम्बाब्वे पहुंची हुई है और सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं, जबकि तीसरा मैच बुधवार को शाम 4.30 बजे से हरारे में खेला जाएगा। ऐसे में हम आपको इस मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग देखने का तरीका बताने वाले हैं।

पढ़ें :- पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने दी इजाजत, टीम के साथ देर से जुड़ेंगे मार्को जानसेन

दरअसल, जिम्बाब्वे बनाम भारत, टी20 इंटरनेशनल सीरीज के सभी मैचों के लाइव टेलीकास्ट के राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास हैं। भारत में दर्शक इन मैचों को सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल/तेलुगु), और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। हालांकि, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में उपलब्ध नहीं है।

इससे पहले जियो व डिज्नी+ हॉटस्टार पर टीम इंडिया के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में उपलब्ध होती रही है, लेकिन Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20आई मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा। हालांकि, जियो यूजर्स के पास मैच की फ्री स्ट्रीमिंग देखने का मौका है। जिसके लिए आपको नीचे दिये गए। स्टेप को फॉलो करना होगा।

IND vs ZIM मैच की फ्री स्ट्रीमिंग कैसे देखें-

1- सबसे पहले अपने फोन में माय जियो एप डाउनलोड करें।

पढ़ें :- Oura Ring 4 : ओरा बताएगी आपकी फिटनेस और दिल का हाल, जानें स्मार्ट सेंसिंग तकनीक और तकनीक

2- एप डाउनलोड करने के बाद अपने जियो नंबर से लॉगिन करें।

3- लॉगिन करने के बाद टीवी के ऑप्शन पर क्लिक करें।

4- टीवी के ऑप्शन पर क्लिक करने पर ऊपर स्लाइडर में आपको जिम्बाब्वे बनाम भारत मैच का (मैच शुरू होने के समय) सेक्शन दिखेगा। जिस पर क्लिक करके आप फ्री में मैच की स्ट्रीमिंग देख पाएंगे।

IND vs ZIM तीसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा? 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

पढ़ें :- डु प्लेसिस ने टिम सीफर्ट और फिन एलन का किया समर्थन, कहा- आंद्रे रसेलकी भूमिका निभाएंगे कैमरन ग्रीन

IND vs ZIM तीसरा टी20 मैच कब शुरू होगा? 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार, बुधवार 10 जुलाई शाम 4.30 से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 4.00 बजे टॉस होगा।

IND vs ZIM तीसरा टी20 मैच भारत में टीवी पर लाइव कहां देख पाएंगे?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) करेगा। दर्शक मैच को सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल/तेलुगु), और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी पर देख सकेंगे।

IND vs ZIM तीसरे टी20 मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- NZ vs SA 2nd T20I : न्यूजीलैंड की जोरदार वापसी: साउथ अफ्रीका को 68 रन से रौंदा, सीरीज में 1-1 से बराबरी

IND vs ZIM के बीच टी20 मैचों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत और जिम्बाब्वे का अब तक 10 बार आमना-सामना हुआ है, जिनमें भारत 7 जीतों के साथ आगे है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम केवल 3 मैच जीत पायी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...