HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तीसरे कार्यकाल में टॉप थ्री अर्थव्यवस्था में शामिल होगा भारत, देशवासियों को पीएम मोदी ने दी गारंटी

तीसरे कार्यकाल में टॉप थ्री अर्थव्यवस्था में शामिल होगा भारत, देशवासियों को पीएम मोदी ने दी गारंटी

प्रधानमंत्री ने कहा कि, ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर कह रहा हूं कि तीसरे टर्म में दुनिया की पहली तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में एक नाम भारत का होगा। यानि तीसरे टर्म में पहली तीन इकोनॉमी में गर्व के साथ हिंदुस्तान खड़ा होगा। 2024 में हमारे तीसरे टर्म में देश की विकास यात्रा और तेजी से बढ़ेगी। आप अपने सपने आंखों के सामने पूरे होते देखेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) कॉम्प्लेक्स का उद्गाटन किया। इस कन्वेंशन सेंटर का नाम भारत मंडपम रखा गया है। 2700 करोड़ रुपये की लागत से इस परिसर को तेयार किया गया है। पीएम मोदी उद्घाटन से पहले प्रगति मैदान पहुंचे और यहां ड्रोन उड़ाकर कन्वेंशन सेंटर का नाम दिखाया। इस उद्घाटन समारोह में पीएम के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, अभिनेता आमिर खान और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

पढ़ें :- कोई मैनपुरी, कन्नौज और इटावा को अपनी जागीर मानता है, तो कोई अमेठी-रायबरेली को...पीएम मोदी का अखिलेश-राहुल पर निशाना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘भारत मंडपम’ को देखकर हर भारतीय आनंदित है और गर्व महसूस कर रहा है। भारत मंडपम भारत के सामर्थ्य का, भारत की नई उर्जा का आह्वान है। भारत मंडपम भारत की भव्यता और इच्छाशक्ति का दर्शन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन हर देशवासी के लिए एतिहासिक है। आज कारगिल विजय दिवस है। देश के दुश्मनों ने जो दुस्साहस दिखाया था उसे मां भारती के बेटे-बेटियों ने अपने पराक्रम से परास्त कर दिया था। कारगिल युद्ध में अपना बलिदान देने वाले प्रत्येक वीर को मैं पूरे राष्ट्र की तरफ से श्रद्धांजलि देता हूं।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आज दुनिया भारत को स्वीकार कर रही है कि यही लोकतंत्र की जननी है। 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हम भारतीयों के द्वारा अपने लोकतंत्र को दिया एक खूबसूरत गिफ्ट है। यहां जी20 से जुड़े आयोजन होने वाले हैं। दुनिया के बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां मौजूद हैं। भारत के बढ़ते कदम और भारत का बढ़ता कद आज पूरी दुनिया देख रही है और देखेगी।

इसके साथ प्रधानमंत्री ने कहा कि, ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर कह रहा हूं कि तीसरे टर्म में दुनिया की पहली तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में एक नाम भारत का होगा। यानि तीसरे टर्म में पहली तीन इकोनॉमी में गर्व के साथ हिंदुस्तान खड़ा होगा। 2024 में हमारे तीसरे टर्म में देश की विकास यात्रा और तेजी से बढ़ेगी। आप अपने सपने आंखों के सामने पूरे होते देखेंगे।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कहा कि हमारे पहले कार्यकाल की शुरुआत भारत वर्ल्ड इकॉनमी में दसवें स्थान पर था। जब आपने मुझे काम दिया तब हम दस नंबर पर थे। दूसरे कार्यकाल में भारत दुनिया में पांचवी सबसे बड़ी इकोनॉमी है। उन्होंने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भी यही कह रही है की भारत में एक्सट्रीम पॉवर्टी भी खत्म होने की कगार पर है।

पढ़ें :- विदेशों से काला धन वापस लाऊंगा लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ किया...कांग्रेस अध्यक्ष का पीएम मोदी पर निशाना

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...