India-US Trade Deal Framework : भारत और अमेरिका ने ट्रेड डील के फ्रेमवर्क को फाइनल कर दिया है। इसको लेकर दोनों देशों की ओर से एक संयुक्त बयान जारी किया गया है। इस बीच, कांग्रेस ने इस डील पर प्रतिक्रिया देते हुए किसानों के हितों की चिंता जाहिर की है। विपक्षी दल का आरोप है कि इस डील में भारत भारतीय किसानों की कीमत पर अमेरिकी किसानों की मदद के लिए इंपोर्ट ड्यूटी कम करेगा।

कांग्रेस सांसद और पार्टी के महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने भारत और अमेरिका ने ट्रेड डील के फ्रेमवर्क पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “अभी जारी किए गए अमेरिका-भारत संयुक्त बयान में डिटेल्स पर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा गया है। लेकिन जो बातें अब तक सामने आई हैं, उनसे यह साफ़ होता है कि: भारत अब रूस से तेल आयात नहीं करेगा। अलग से, अमेरिका ने यह भी घोषणा की है कि यदि भारत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस से तेल खरीदता है, तो 25 प्रतिशत का दंड दोबारा लगाया जा सकता है। भारतीय किसानों की कीमत पर अमेरिकी किसानों की मदद के लिए भारत आयात शुल्कों (import duties) में भारी कटौती करेगा।”
जयराम रमेश ने आगे लिखा, “अमेरिका से भारत का वार्षिक आयात तीन गुना हो जाएगा, जिससे वस्तुओं के व्यापार में हमारा लंबे समय से चला आ रहा सरप्लस समाप्त हो जाएगा। अमेरिका को भारत के आईटी और अन्य सेवाओं के निर्यात को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी। भारत के वस्तु निर्यात को अमेरिका में पहले की तुलना में अधिक शुल्कों (duties) का सामना करना पड़ेगा। इतनी झप्पियों और फोटो-ऑप्स का कोई खास नतीजा नहीं निकला। नमस्ते ट्रंप, हाउडी मोदी पर भारी पड़ गया। दोस्त, दोस्त न रहा!”
अभी जारी किए गए अमेरिका-भारत संयुक्त बयान में डिटेल्स पर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा गया है। लेकिन जो बातें अब तक सामने आई हैं, उनसे यह साफ़ होता है कि:
1. भारत अब रूस से तेल आयात नहीं करेगा। अलग से, अमेरिका ने यह भी घोषणा की है कि यदि भारत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस से तेल…
पढ़ें :- PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को किया धन्यवाद, बोले- ट्रेड डील फ्रेमवर्क हमारे बीच निवेश, टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को और गहरा करेगा
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) February 7, 2026