HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Tokyo Olympic 2020: तैराक श्रीहरि नटराज को मिला तोक्यो ओलिंपिक का टिकट

Tokyo Olympic 2020: तैराक श्रीहरि नटराज को मिला तोक्यो ओलिंपिक का टिकट

अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग फेडरेशन ने भारतीय युवा तैराक श्रीहरि नटराज के ‘ए’ स्टैंडर्ड टाइम को मान्यता दे दी है। इसके साथ ही उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग फेडरेशन ने भारतीय युवा तैराक श्रीहरि नटराज के ‘ए’ स्टैंडर्ड टाइम को मान्यता दे दी है। इसके साथ ही उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। खेल की वैश्विक संचालन संस्था फिना ने रोम में सेटे कोली ट्रॉफी में पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में उनके ‘ए’ क्वालीफिकेशन स्तर को स्वीकृति दी। भारतीय तैराकी महासंघ ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीहरि नटराज के सेटे कोली ट्रॉफी में टाइम ट्रायल के दौरान 53.77 सेकेंड के ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय को फिना ने स्वीकृति दे दी है। एसएफआई ने उनका प्रतिनिधित्व फिना के पास भेजा था। श्रीहरि तोक्यो में ‘ए’ क्वालिफिकेशन प्रवेश के रूप में भारत के साजन प्रकाश से जुड़ेंगे।’

पढ़ें :- हमने खेल को बचाने के लिए संघर्ष किया , लेकिन सरकार ने फिर से खेल को बृजभूषण के हवाले कर दिया : विनेश फोगाट

भारत के लिए यह पहला मौका होगा जब उसके दो तैराक सीधी एंट्री के साथ ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। श्रीहरि नटराज से पहले साजन प्रकाश भी ‘ए’ स्टैंडर्ड टाइम के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

 

 

नटराज ने रविवार को राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के साथ ही टोक्यो खेलों का ‘ए’ क्वालिफिकेशन स्तर हासिल किया जो 53.85 सेकेंड है। टाइम ट्रायल में तैराकों को अन्य प्रतिद्वंद्वियों से प्रतिस्पर्धा का मौका नहीं मिलता, लेकिन वे अपने समय में सुधार कर सकते हैं।

बेंगलुरु के इस तैराक को आयोजकों ने ओलंपिक क्वालीफिकेशन के अंतिम दिन टाइम ट्रायल में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी थी।  साजन प्रकाश इसी प्रतियोगिता की पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में ओलंपिक ‘ए’ स्तर हासिल करने वाले अब तक के पहले भारतीय तैराक बने थे।

साजन ने 2010 एशियाई खेलों में कांस्य पदक विजेता वीरधवल खाड़े के एक मिनट 49.86 सेकेंड के पिछले प्रदर्शन में सुधार किया था। नटराज पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगे जबकि साजन दूसरी बार खेलों के महाकुंभ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। साजन रियो ओलंपिक 2016 में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

पढ़ें :- भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर, दिग्गज ऑलराउंडर का निधन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...