1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नेपाल हिन्दू राष्ट्र के लिए भारत के सहयोग की आवश्यकता

नेपाल हिन्दू राष्ट्र के लिए भारत के सहयोग की आवश्यकता

नेपाल हिन्दू राष्ट्र के लिए भारत के सहयोग की आवश्यकता

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नेपाल के भैरहवा में मंगलवार को नागरिक अभिनंदन समारोह समिति के संयोजक डॉ. राम प्रसाद बश्याल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्व राजा का नौ दिन का कार्यक्रम लुंबिनी प्रांत में है। कपिलवस्तु, भैरहवा और नवलपरासी जिले में पूर्व राजा का नागरिक अभिनंदन और सवारी का कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा कि नेपाल हिन्दू राष्ट्र के लिए भारत के सहयोग की आवश्यकता है।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

उन्होंने कहा कि राजतंत्र में नेपाल विकास के पथ पर था। युवाओं को रोजगार था और आर्थिक रूप से देशा संपन्न था। उस समय राजतंत्र के समय भी लोकतंत्र था और जनता चुनाव लड़ती थी। आज देश में सब कुछ तबाह हो रहा है। पूर्व राजा देश की जनता की नब्ज टटोलने और उनकी वर्तमान समय में परेशानी जान रहे हैं। महासचिव गोपाल शर्मा ने कहा कि राजतंत्र हटने के दौरान 12 बिंदुओं पर समझौता हुआ था। उसमें पूर्व राजा को सेरेमोनियल किंग के रूप मे स्थापित करना और नेपाल हिन्दू राष्ट्र के रूप में रहने का समझौता हुआ था। पर राजनैतिक पार्टियां इन दोनों समझौते से पीछे हट गईं और अब जनता फिर से चाह रही है नेपाल में राजतंत्र हो। समिति के सह संयोजक अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि नेपाल की 90 प्रतिशत जनता भारत की तरफ देख रही है। भारत को भी अब हिन्दू राष्ट्र को लेकर समर्थन करना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...