1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. पाकिस्तान में गूंजा भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’, बाचा खान यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO

पाकिस्तान में गूंजा भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’, बाचा खान यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO

पाकिस्तानी छात्रों ने एक यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' (India's National Anthem "Jana Gana Mana) "गा कर तहलका मचा दिया है। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa Province) में स्थित बाचा खान यूनिवर्सिटी (Bacha Khan University) में हुई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पाकिस्तानी छात्रों ने एक यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ (India’s National Anthem “Jana Gana Mana) “गा कर तहलका मचा दिया है। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa Province) में स्थित बाचा खान यूनिवर्सिटी (Bacha Khan University) में हुई। बताया जा रहा है कि चरसद्दा में एक एक्सपो के दौरान पाकिस्तानी छात्रों ने भारतीय राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ जोर-शोर से गाया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पढ़ें :- पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती हमला, 11 सुरक्षाकर्मियों समेत एक बच्चे की मौत

रियाज ने गाया भारत का राष्ट्रगान

पढ़ें :- VIDEO-एक्ट्रेस पार्वती ने बचपन में हुई घिनौनी हरकत और शोषण का किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं-'मुझे बहुत दर्द हुआ था'

सूत्रों के अनुसार यह घटना यूनिवर्सिटी के दो दिवसीय एक्सपो (यूथ फेस्टिवल या कैंपस एक्सपो) के दौरान हुई, जहां फार्मेसी विभाग के एक छात्र जिब्रान रियाज ने भारत का राष्ट्रगान गाया और कुछ छात्रों ने नारे भी लगाए। वीडियो में छात्र को ‘जन गण मन’ गाते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने छात्र और यूनिवर्सिटी प्रशासन की कड़ी आलोचना की, इसे ‘राष्ट्र-विरोधी’ करार देते हुए कार्रवाई की मांग की। कुछ ने इसे ‘मनोरंजन’ के नाम पर गलत कदम बताया, जबकि अन्य ने इसे सांस्कृतिक आदान-प्रदान का हिस्सा माना।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...