1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Indigo Flights Delhi To Dehradun : इंडिगो की फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी, जा रही थी दिल्ली से देहरादून

Indigo Flights Delhi To Dehradun : इंडिगो की फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी, जा रही थी दिल्ली से देहरादून

दिल्ली से देहरादून जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को उस समय बीच रास्ते से वापसी करना पड़ा जब विमान के पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Indigo Flights Delhi To Dehradun : दिल्ली से देहरादून जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को उस समय बीच रास्ते से वापसी करना पड़ा जब विमान के पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला। विमान को दिल्ली हवाईअड्डे पर वापस उतारा गया। खबरों के अनुसार, इंडिगो की ये फ्लाइट सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर गई। अब तक किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

पढ़ें :- Prajwal Revanna Sexual Abuse Case: रद्द हो सकता है रेवन्‍ना का डिप्लोमेटिक पासपोर्ट? विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

जानकारी मिली है कि जैसे ही फ्लाइट के इंजन में खराबी का पता चला, पायलट ने प्रोटोकॉल के अनुसार एटीसी को सूचित किया और प्राथमिकता लैंडिंग के लिए इजाजत मांगी। इसके बाद विमान दिल्ली में सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया और जरूरी मेंटेनेंस के बाद दोबारा से उड़ान भरेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...