HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन को कुश्ती संघ चलाने के लिए पैनल बनाने निर्देश

भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन को कुश्ती संघ चलाने के लिए पैनल बनाने निर्देश

कुश्ती संघ में बीते दिनों हुए चुनाव के बाद विवाद और ज्यादा बढ़ता जा रहा है। बृजभूषण शरण ​सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद कुछ पहलवानों की तरफ से इसका विरोध किया जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कुश्ती संघ में बीते दिनों हुए चुनाव के बाद विवाद और ज्यादा बढ़ता जा रहा है। बृजभूषण शरण ​सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद कुछ पहलवानों की तरफ से इसका विरोध किया जा रहा है। साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का एलान कर दिया, जबकि बजरंग पुनिया ने पद्म श्री लौटाने का एलान किया। इन सबके बीच खेल मंत्रालय की तरफ से बड़ा निर्णय लिया गया है। नई रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, केंद्र सरकार ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को कुश्ती संघ चलाने के लिए पैनल बनाने का निर्देश दिया है।

पढ़ें :- कुश्ती संघ का काम देखने के लिए तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन, खेल मंत्रालय ने WFI को किया था निलंबित

बता दें कि, भारतीय कुश्ती संघ में पिछले 11 महीनों से विवाद चल रह है। ​महिला पहवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौनशोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद बजरंग पूनिया समेत कई पुरुष पहलवानों ने भी विरोध-प्रदर्शन में इनका समर्थन किया था। खेल मंत्रालय ने जांच की बात कही थी।

इन सबके बीच हुए चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने गए। इसको लेकर पहलवानों ने विरोध जताया और साक्षी मलिक ने संन्यास का एलान कर दिया। अब रविवार को खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को सस्पेंड कर दिया.

 

पढ़ें :- कुश्ती संघ को भंग नहीं किया गया सिर्फ उसकी गतिविधियों को रोका गया है ताकि भ्रम फैलाकर आरोपी को बचाया जा सके: प्रियंका गांधी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...