HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. International yoga day 2022 : आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया योग,ज्योति प्रकाश ने बताया योग का महत्व

International yoga day 2022 : आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया योग,ज्योति प्रकाश ने बताया योग का महत्व

International yoga day 2022: भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में आज आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया (International yoga day 2022) गया।  इसी क्रम में यूपी की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरब भाग (Rashtriya Swayamsevak Sangh Purab Bhag) के कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने सामूहिक योग मंगलवार को विराट खंड 4 के पानी टंकी वाले पार्क में योगाभ्यास किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

International yoga day 2022: भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में आज आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया (International yoga day 2022) गया।  इसी क्रम में यूपी की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरब भाग (Rashtriya Swayamsevak Sangh Purab Bhag) के कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने सामूहिक योग मंगलवार को विराट खंड 4 के पानी टंकी वाले पार्क में योगाभ्यास किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लखनऊ पूरब भाग के 160 से अधिक तथा पूरे लखनऊ में 550 से अधिक पार्कों में प्रातः योग करवाया।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

इस अवसर पर लखनऊ पूरब भाग (Lucknow Purab Bhag ) के भाग कार्यवाह ज्योति प्रकाश व उनकी पत्नी प्रतिमा पांडेय ने आयुष मंत्रालय में तरफ से जारी प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया। इस वर्ष योग दिवस 2022 की थीम Yoga For Humanity थी, जिसका अर्थ है मानवता के लिए योग।

ज्योति प्रकाश ने बताया कि योग दिवस महत्व के बारे लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए ज्योति प्रकाश बताया कि पहले तो आप प्रतिदिन योग करें। ताकि आपका मन और तन दोनों स्वस्थ बना रहे। ऐसा कर आप परिवार के साथ ही समाज के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकते हैं। इस अलावा ज्योति प्रकाश ने बताया कि किस प्रकार से समाज के लोगों को योग के बारे में लोगों को जागरूक करें। ज्योति प्रकाश ने कहा के योग आध्यात्मिक अनुशासन एवं अत्यंत सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित ज्ञान है जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। यह स्वस्थ जीवन की कला एवं विज्ञान है। उन्होंने इस अवसर पर कहा योग केवल 1 दिन के लिए नहीं इसे प्रतिदिन अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। प्रतिदिन योग करने से मन शांत तथा शरीर ऊर्जावान रहता है।

योग का अभ्यास संगठन मंत्र से प्रारंभ हुआ। अंत में सभी योग शिक्षकों ने शांति पाठ किया इसके पश्चात बालकेश्वर मौर्या ने योग संकल्प दिलाया। प्रत्येक स्थानों पर योग ॐ नाद व मंत्र से प्रारंभ हुआ अंत में सभी ने योग करने के लिए संकल्प किया तथा सब के कल्याण के लिए कल्याण मंत्र पढ़कर योग के कार्यक्रम का समापन किया गया।

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में विराटेश्वर शाखा के मुख्य शिक्षक माता प्रसाद ओली, विराटखंड-दो शाखा के मुख्य​ शिक्षक राधे श्याम सिंह ‘तोमर’ , विराटखंड-दो शाखा के बस्ती प्रमुख राजीव कुमार मेहतानी, राघवेंद्र सिंह, संजीव सारस्वत,हरीशचंद्र श्रीवास्तव,लव सिंह तोमर सहित भारी संख्या में स्वयंसेवक, महिलाएं व बच्चों ने अपना योगदान दिया।

इसी प्रकार महानगर में भाग के भाग संघचालक प्रभात , कल्याण नगर में सह संघचालक अरुण , इंदिरा नगर में विभाग कार्यवाह अमितेश , शारीरिक शिक्षण प्रमुख अभिषेक एवं अन्य स्थानों पर राम लखन , अमित , अंकुर , जगवीर , डॉ विश्वनाथ , अनुराग जैसे अनेक कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर आज सामूहिक योग एवं प्राणायाम करवाया ।

 

पढ़ें :- Hardoi News : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...