1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2023: मैच के दौरान भिड़ गए नीतीश राणा और ऋतिक शौकीन, दोनों पर लगा जुर्माना

IPL 2023: मैच के दौरान भिड़ गए नीतीश राणा और ऋतिक शौकीन, दोनों पर लगा जुर्माना

मैच के दौरान ऋतिक ने नीतीश को रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया था। इसके बाद नीतीश पवेलियन की तरफ लौटने लगे। इस दौरान ऋति ने कुछ कहा, जिस पर नीतीश भड़क गए और उन्होंने ऋतिक को बैट दिखाते हुए कुछ जवाब दिया था। बाद में मुंबई के स्टैंड-इन-कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने बीच-बचाव करते हुए दोनों के झगड़े को रोका था। इसके बाद नीतीश वापस पवेलियन लौट गए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2023: आईपीएल 2023 में रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी भिड़ गए। ये भिड़ंत कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा (Nitish Rana) और मुंबई के खिलाड़ी ​ऋतिक शौकीन (Hrithik Shokeen) के बीच हुई। इसको लेकर बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया है।

पढ़ें :- IPL 2024: लखनऊ से हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को एक और बड़ा झटका

दरअसल, मैच के दौरान ऋतिक ने नीतीश (Nitish Rana) को रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया था। इसके बाद नीतीश (Nitish Rana) पवेलियन की तरफ लौटने लगे। इस दौरान ऋतिक शौकीन (Hrithik Shokeen) ने कुछ कहा, जिस पर नीतीश (Nitish Rana) भड़क गए और उन्होंने ऋतिक को बैट दिखाते हुए कुछ जवाब दिया था। बाद में मुंबई के स्टैंड-इन-कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने बीच-बचाव करते हुए दोनों के झगड़े को रोका था। इसके बाद नीतीश वापस पवेलियन लौट गए।

वहीं, अब मैच रेफरी ने घटना का संज्ञान लेते हुए दोनों खिलाड़ियों को दोषी पाया, जिसके बाद दोनों पर जुर्माना लगाया गया है। नीतीश (Nitish Rana) पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जबकि ऋतिक पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। नीतीश को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल वन ऑफेंस के आर्टिकल 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। वहीं, ऋतिक को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल वन ऑफेंस के आर्टिकल 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

पढ़ें :- मुंबई इंडियंस के लिए आज करो या मरो का मैच; हारे तो समझो काम तमाम

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...