1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2023: जब धोनी को याद आए पुराने दिन, खड़गपुर में नौकरी को लेकर बताई कई बातें

IPL 2023: जब धोनी को याद आए पुराने दिन, खड़गपुर में नौकरी को लेकर बताई कई बातें

न्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में अपना सातवां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनके होम ग्राउंड ईडन गार्डंस में रविवार को खेला। यहां पर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को खूब प्यार मिला है। फैंस का प्यार देख धोनी को बीते हुए पुराने दिन याद आ गए। टॉस के बाद उन्होंने कोलकाता से जुड़ी यादों को साझा किया। उन्होंने उन्होंने खड़गपुर नौकरी से लेकर तमाम बातों का जिक्र किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में अपना सातवां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनके होम ग्राउंड ईडन गार्डंस में रविवार को खेला। यहां पर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को खूब प्यार मिला है। फैंस का प्यार देख धोनी को बीते हुए पुराने दिन याद आ गए। टॉस के बाद उन्होंने कोलकाता से जुड़ी यादों को साझा किया। उन्होंने उन्होंने खड़गपुर नौकरी से लेकर तमाम बातों का जिक्र किया।

पढ़ें :- आईपीएल 2024 के सबसे महंगे कप्तान हैं पैट कमिन्स, जानें बाकी टीमों के कप्तानी की फीस

धोनी के टॉस के बाद अपने पुराने दिनों को बखूबी याद किया। उन्होंने कहा, मैंने यहां कोलकाता में बहुत क्रिकेट खेला है। लेकिन मैं ये नहीं कहूंगा कि बहुत, क्योंकि मैंने अंडर-16 और अंडर-19 नहीं खेला है, जो मैचों की संख्या घटाता है। लेकिन क्या आपको पता है, मेरी खड़गपुर में नौकरी थी जो यहां से 2 घंटे दूर है। इसलिए मैंने वहां काफी समय बिताया, काफी क्रिकेट खेला और फुटबॉल भी खेला। इसलिए, मुझे लगता है कि प्यार वहां से आता है।

बड़ी संख्या में पहुंचे थे धोनी के फैंस
केकेआर का होम ग्राउंड होने के बाद भी यहां पर बड़ी संख्या में धोनी के फैंस पहुंचे थे। केकेआर के फैंस और झंडों के बीच चेन्नई के कई फैंस पीली टी-शर्ट्स और झंडों के साथ मौजूद थे। चेन्नई और महेंद्र सिंह धोनी को इंडिया में हर मैदान पर खूब प्यार मिल रहा है।

प्वॉइंट्स टेबल में एक नंबर पर CSK
बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स अब प्वॉइंट्स टेबल में एक नंबर पर पहुंच गयी है। केकेआर के खिलाफ खेले गए इस मैच मे चेन्नई ने 49 रनों से शानदार जीत अपने नाम की। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बोर्ड पर लगाए। टीम की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 244 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से 71 रनों की पारी खेली। रनों का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 186 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ चेन्नई ने प्वॉइंट्स टेबल में अव्वल नंबर की पोज़ीशन भी हासिल कर ली।

 

पढ़ें :- IPL 2024 Special : आईपीएल इतिहास में 7 खिलाड़ी खेल चुके हैं सभी सीजन, इस बार भी मचाएंगे धमाल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...