1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘पाॅल मर्सी होम’ में ईश वेलफेयर सोसाइटी ने दीपक जलाकर किया दीपावली का आह्वान, बच्चों को नए वस्त्र व मिष्ठान वितरण किया

‘पाॅल मर्सी होम’ में ईश वेलफेयर सोसाइटी ने दीपक जलाकर किया दीपावली का आह्वान, बच्चों को नए वस्त्र व मिष्ठान वितरण किया

दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में बीते रविवार को "पाॅल मर्सी होम" में हमेशा की तरह दीपावली का त्योहार यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर तैनात जितेन्द्र सिंह के तत्वावधान में,ईश वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों के लिए नये वस्त्र वितरित किए गये।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में बीते रविवार को “पाॅल मर्सी होम” में हमेशा की तरह दीपावली का त्योहार यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर तैनात जितेन्द्र सिंह के तत्वावधान में,ईश वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों के लिए नये वस्त्र वितरित किए गये। दीपक जलाकर दीपावली का आह्वान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने बच्चों का तिलक लगाया गया।

पढ़ें :- यूपी में एक बजे तक 35.73 फीसदी मतदान, अमरोहा अव्वल तो मथुरा रहा फिसड्डी

सभी को समोसे, लड्डू,खील, गट्टे, बताशे, ढोकला,सोन पापड़ी, बिस्कुट, फलाहार कराया गया और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि इस पुनीत कार्य में 87 वर्षीय जे पी शर्मा ,विरदी , वीना, सुजीत पटेल , जीत बहादुर, ज्योति खरे,ईश वेलफेयर सोसाइटी की रीढ़ सपत्नीक जितेन्द्र सिंह था कई अन्य सम्मानित जन हमारे सहयोगी बने। जिनकी उपस्थिति सराहनीय रही। ईश वेलफेयर सोसाइटी की प्रथम वर्षगांठ पर सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। पाल मर्सी होम की संचालिका विंसी एवं उनके पति को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...