1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. …यह मौसमी नहीं ‘मोदी महंगाई’ है, आम आदमी का जीवन हुआ दूभर : कांग्रेस

…यह मौसमी नहीं ‘मोदी महंगाई’ है, आम आदमी का जीवन हुआ दूभर : कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि से आसमान छू रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह मौसमी नहीं मोदी महंगाई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। कांग्रेस ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि से आसमान छू रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह मौसमी नहीं मोदी महंगाई है।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

मोहन प्रकाश ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह मौसमी महंगाई नहीं मोदी महंगाई है। इस सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है और उन्हें लूट की खुली छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि से आम जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

श्री प्रकाश ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान जिस अम्बानी-अडानी ने अपने पेट्रोल पंप बन्द कर दिए थे आज वह मोदी सरकार के संरक्षण में तेल के मुनाफे कमा रहे हैं। केंद्र की सरकार में न गंभीरता है न गहराई है और न ही सोच है। संप्रग सरकार ने राष्ट्रहित में अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तेल की कीमतों के निर्धारण का काम शुरू किया बावजूद इसके यह सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में कमी के बावजूद आम देशवासियों से बढ़ी हुई कीमत वसूल रही है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि जिस देश के कृषि मंत्री खाद्य तेल की बढ़ी कीमतों पर बेतुका बयान देते हों कि मिलावट न होने के कारण तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, उनसे देश की आम जनता के पक्ष में फैसले की उम्मीद करना बेईमानी होगी। उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान सरकार के दौरान बेरोजगारी अपने चरम पर है। दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने बेरोजगारी का दंश कोरोना काल में झेल लिया है। बावजूद इसके केंद्र की मोदी सरकार ने राष्ट्रवाद के मुखौटे की आड़ में देश को लूटने की कुत्सित मानसिकता के साथ भारत की आत्मा के क्षरण का प्रयास किया है।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...