HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 28 May ka Itihas: आज के दिन हुआ था यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ के गुरु महन्त अवैद्यनाथ का जन्म, पढ़े अन्य ऐतिहासिक घटनाएं

28 May ka Itihas: आज के दिन हुआ था यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ के गुरु महन्त अवैद्यनाथ का जन्म, पढ़े अन्य ऐतिहासिक घटनाएं

28 May ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 28 मई का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

28 May ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 28 मई का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 28 June ka Itihas: आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी नरसिंह राव का हुआ था जन्म

2008 -राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत पाँच न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया। विमान सेवा जेट एयरवेज को ‘मध्य एशिया सर्वश्रेष्ठ चरगो एयर लाइन्स’ का पुरस्कार मिला।
नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अवसान हुआ। अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबन्ध लगाया।
सन 2002  में नेपाल में फिर आपातकाल लगा था।
सन  2000 में भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे थे।
सन 1999 में बेंजामिन नेतान्याहू का संसद से इस्तीफ़ा, तुर्की में नयी गठबंधन सरकार का गठन हुआ था।
सन 1998 में बलूचिस्तान की चगाई पहाड़ियों पर पाकिस्तान ने पाँच परमाणु परीक्षण किये, परमाणु परीक्षण के विरोध में सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाया था।
सन 1996 में रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत थे।

28 मई को इन लोगों का हुआ था जन्म

1969 – प्रतिमा भौमिक – भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं।
1952 – पिनाकी चन्द्र घोष – भारत के प्रथम लोकपाल हैं।
1940 – प्रयाग शुक्ल – हिन्दी के कवि, कला-समीक्षक, अनुवादक एवं कहानीकार हैं।
1923 – एन. टी. रामाराव – प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक थे।
1921 – डी. वी. पलुस्कर – प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे।
1921 – महन्त अवैद्यनाथ – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा गोरखनाथ मठ (Gorakhnath Math) के भूतपूर्व पीठाधीश्वर थे।
1915 – गोपाल रामानुजम – भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने समाज सेवक और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सह-संस्थापक थे।
1883 – वीर सावरकर – भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, अप्रतिम क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक़्ता।

28 मई को इन लोगों का हुआ था निधन

पढ़ें :- 19 June ka Itihas: आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2005 – गोपाल प्रसाद व्यास – भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक।
1964 – महबूब ख़ान – भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे।
1954- विजय सिंह पथिक – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...