HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Jahangirpuri Violence: शांतिपूर्ण चल रही थी शोभायात्रा तभी साथियों के साथ आया अंसार, फिर जानिए कैसे हुए बवाल?

Jahangirpuri Violence: शांतिपूर्ण चल रही थी शोभायात्रा तभी साथियों के साथ आया अंसार, फिर जानिए कैसे हुए बवाल?

हनुमान जन्मवोत्सव की शोभायात्रा के दौरान दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा मामले में पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटी है। अभी तक इस मामले में 14 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। हिंसा भड़काने का आरोप अंसार और गोली चलाने वाले असलम पर लगा है। ये आरोपी जहांगीरपुरी के रहने वाले हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jahangirpuri Violence: हनुमान जन्मवोत्सव की शोभायात्रा के दौरान दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा मामले में पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटी है। अभी तक इस मामले में 14 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। हिंसा भड़काने का आरोप अंसार और गोली चलाने वाले असलम पर लगा है। ये आरोपी जहांगीरपुरी के रहने वाले हैं।

पढ़ें :- UP Encounter: सुल्तानपुर लूटकांड का एक और आरोपी अजय यादव का एनकाउंटर; पुलिस ने रखा था एक लाख का इनाम

बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के जरिए आरोपियों की​ शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम को दो समुदाय के लोगों के बीच पथराव हुआ और कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।

वहीं, इस हिंसा में एक संब इंस्पेक्टर को गोली भी लगी है। इसके साथ ही 9 लोग घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की शिनाख्त की कोशिश जारी है। शिनाख्त के बाद हिंसा में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

अंसार के आने पर हुआ विवाद
पुलिस ने अपनी एफआईर में कहा है कि, हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शोभायात्रा शांतिपूर्ण चल रही थी। शाम छह बजे शोभायात्रा सी-ब्लॉक जामा मस्जिद के पास पहुंची तो अंसार नाम का एक शख्स अपने 4-5 अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा। इस दौरान वो अपने साथियों के साथ बहस करना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां पर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। इसके चलते शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया। हालांकि, कुछ देर बाद दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी शुरू हो गयी। इसके बाद एक बार फिर से विवाद बढ़ गया।

पढ़ें :- Tirupati Laddoos : तिरुमला तिरुपति मंदिर के लड्डू में बीफ फैट-फिश ऑयल, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के टेस्ट में कंफर्म
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...