1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Video-राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर दो युवा पानी की टंकी पर चढ़े, इनको मनाने पहुंचे कैबिनेट मंत्री किरोड़ी मीणा

Video-राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर दो युवा पानी की टंकी पर चढ़े, इनको मनाने पहुंचे कैबिनेट मंत्री किरोड़ी मीणा

राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पिछले ढाई दिन से पानी की टंकी पर दो युवक चढ़े थे। इनको मनाने के लिए राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा (Cabinet Minister Dr. Kirori Lal Meena) दौसा से उपचुनाव का प्रचार छोड़कर जयपुर पहुंचे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

जयपुर। राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पिछले ढाई दिन से पानी की टंकी पर दो युवक चढ़े थे। इनको मनाने के लिए राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा (Cabinet Minister Dr. Kirori Lal Meena) दौसा से उपचुनाव का प्रचार छोड़कर जयपुर पहुंचे हैं।

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

यहां उन्होंने माइक के माध्यम से युवाओं के साथ बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन ठीक से आवाज नहीं पहुंचने के कारण एक रस्सी के माध्यम से पॉलिथीन बैग में संदेश लिखकर भेजा गया, जिसमें डॉ. मीणा ने लड़कों को पानी पीने की बात पर मनाया और पानी की बोतल उनके पास पहुंचाई।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

इसके बाद में वहां मौजूद अन्य पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर डॉ. मीणा ने बीच का रास्ता निकालने की बात कही। उन्होंने खुद टंकी पर चढ़कर युवाओं को नीचे उतरने की बात की। फिलहाल युवाओं ने  SI भर्ती परीक्षा 2021 (SI Recruitment Exam 2021) को रद्द करने की मांग को लेकर दो दिन से जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े युवकों ने धरना खत्म कर दिया है। मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के समझाने पर दोनों युवक उनके साथ नीचे उतर आए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...