1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवां में गूँजेगा जय बजरंगबली—11 फरवरी को होगी 19वीं मूर्ति स्थापना महोत्सव की धूम

नौतनवां में गूँजेगा जय बजरंगबली—11 फरवरी को होगी 19वीं मूर्ति स्थापना महोत्सव की धूम

नौतनवां में गूँजेगा जय बजरंगबली—11 फरवरी को होगी 19वीं मूर्ति स्थापना महोत्सव की धूम

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: श्री श्री माँ बनेलिया समय माता मंदिर परिसर में आगामी 11 फरवरी, बुधवार को 19वां बजरंगबली मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे श्रृंगार के साथ होगा।

पढ़ें :- अलंकार अग्निहोत्री का गंभीर आरोप, बोले-भाजपा बन गई ईस्ट इंडिया कंपनी, हिंदू-मुस्लिम के नाम पर चुनाव जीतती ये पार्टी

दोपहर 1 बजे सुंदरकाण्ड पाठ, शाम 4 बजे हवन, शाम 6 बजे भव्य कीर्तन और रात्रि 7 बजे प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। समिति ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

कार्यक्रम में भजन गायिका दीपांशी तिवारी (कानपुर), भजन गायक रमन गुप्ता ( बहराइच), झांकी कलाकार मनीष बजरंगी (लखनऊ) व भजन प्रस्तुतकर्ता सोमेश मिश्रा (लखनऊ) अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रमोद चंचल करेंगे।

आयोजन पवन पुत्र रोडलाइन्स के सौजन्य से किया जा रहा है, जबकि कार्यक्रम के निवेदक श्री श्री माँ बनेलिया विकास समिति, नौतनवां हैं। समिति ने सभी भक्तों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

पढ़ें :- राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया आत्मसमर्पण,जानिए क्या है पूरा मामला?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...