उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) में लापरवाही को लेकर सत्तारूढ़ दल के विधायक की बड़ी नाराजगी बुधवार को सामने आई है। सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा (Mirzapur BJP MLA Ratnakar Mishra) ने जल जीवन मिशन (हर घर नल योजना) काम में लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताते हुए डंडे से कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मिर्जापुर । उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) में लापरवाही को लेकर सत्तारूढ़ दल के विधायक की बड़ी नाराजगी बुधवार को सामने आई है। सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा (Mirzapur BJP MLA Ratnakar Mishra) ने जल जीवन मिशन (हर घर नल योजना) काम में लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताते हुए डंडे से कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस बयान के बाद इलाके में सियासी माहौल गर्म हो गया है।
बता दें कि भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा (BJP MLA Ratnakar Mishra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इसमें वे जल जीवन मिशन (हर घर नल योजना) के एक अधिकारी पर काफी नाराज़ दिख रहे हैं।
जानें क्या कहा विधायक ने?
उत्तर प्रदेश-
मिर्जापुर-
पढ़ें :- Delhi Assembly Security Breach : तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी सरबजीत सिंह को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
जल जीवन मिशन से नाराज़ भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा बोले डंडा से मारेंगे !! pic.twitter.com/ZgTQ3D8rB5
— Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) April 8, 2026
विधायक रत्नाकर मिश्रा (MLA Ratnakar Mishra) कोन ब्लॉक के गोबरहा गांव में योजना का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे। पानी की सप्लाई और काम में हो रही देरी पर भड़कते हुए उन्होंने अधिकारी से कहा कि बिना लात खाए काम नहीं हो रहा,बंद करके डंडे से मारेंगे। वे काम की लापरवाही और लोगों के यहां पानी न पहुंचने पर गुस्सा जता रहे थे।