HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जन सुराज पार्टी बीजेपी की बी-टीम, राजद कार्यकर्ता दल विरोधी काम न करें अन्यथा उन पर होगी कड़ी कार्रवाई : जगदानंद सिंह

जन सुराज पार्टी बीजेपी की बी-टीम, राजद कार्यकर्ता दल विरोधी काम न करें अन्यथा उन पर होगी कड़ी कार्रवाई : जगदानंद सिंह

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Rashtriya Janata Dal state president Jagdanand Singh) ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए चेतावनी भी दी है। इसके माध्यम से उन्होंने जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party)  पर जुबानी हमला किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Rashtriya Janata Dal state president Jagdanand Singh) ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए चेतावनी भी दी है। इसके माध्यम से उन्होंने जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party)  पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का बी-टीम कहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के नेता और कार्यकर्त्ता विरोधी काम न करें अन्यथा पार्टी उनके खिलाफ समुचित कार्रवाई करेगी।

पढ़ें :- भगवान की जमीन बेच रहा है शोभिक गोयल : फर्जी दस्तावेजों से हथियाई जमीन , योगी राज में आगरा प्रशासन मौन

जानिए राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने क्या लिखा पत्र में
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने पत्र में लिखा है कि, ‘आये दिन प्रायः सभी जिलों में ऐसा देखने को मिला है कि हमारे पार्टी के कार्यकर्ता या नेता जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party)  में सहयोगी या उनके सदस्य बन रहे हैं। यह चिंता का विषय है। विदित हो की जनसुराज पार्टी एक राजनीतिक पार्टी है।

इसके संस्थापक प्रशांत किशोर उर्फ प्रशांत किशोर पांडे हैं। यह पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP)  एवं देश के धर्मावलंबी लोगों के द्वारा संचालित तथा वित्तीय पोषित हैं अर्थात भारतीय जनता पार्टी (BJP)  का बी टीम है। आप सभी साथियों से अनुरोध है कि ऐसे लोगों के बहकावे में आपलोग न आवें। उनकी मंशा राष्ट्रीय जनता दल को कमजोर करने और भाजपा की शक्ति को बढ़ावा देने की है। जिन साथियों को आदरणीय लालू प्रसाद का सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सौहार्द एवं बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ राम मनोहर लोहिया, महात्मा गांधी, डॉक्टर पेरियार, महात्मा ज्योतिराव फूले, जननायक कर्पूरी ठाकुर और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों से वास्ता है, वह दल विरोधी काम ना करें अन्यथा दल उन पर समुचित कार्रवाई करेगी’। फिलहाल राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal)  के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (State President Jagdanand Singh) के द्वारा जारी किये गये इस पत्र का  नेताओं और उनके दल के कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...