1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Delhi-NCR से आवारा कुत्तों को हटाने पर जान्हवी कपूर व वरुण धवन का फूटा गुस्सा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का किया कड़ा विरोध

Delhi-NCR से आवारा कुत्तों को हटाने पर जान्हवी कपूर व वरुण धवन का फूटा गुस्सा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का किया कड़ा विरोध

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के आवारा कुत्तों को गलियों से हटाने का आदेश दिया है। जिसके बाद से हर जगह हंगामा खड़ा हो गया है। कोर्ट ने कहा है सभी आवारा कुत्तों को गलियों से हटाकर अलग जगहों पर रखा जाए। हालांकि ये फैसला बॉलीवुड स्टार्स को पसंद नहीं आ रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के आवारा कुत्तों को गलियों से हटाने का आदेश दिया है। जिसके बाद से हर जगह हंगामा खड़ा हो गया है। कोर्ट ने कहा है सभी आवारा कुत्तों को गलियों से हटाकर अलग जगहों पर रखा जाए। हालांकि ये फैसला बॉलीवुड स्टार्स को पसंद नहीं आ रहा है। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) व वरुण धवन (Varun Dhawan) ने कोर्ट के इस फैसले को गलत बताते हुए अपने दिल की बात कही है। जान्हवी ने कहा कि अगर ये कुत्ते गलियों से चले जाएंगे तो रौनक चली जाएगी। आइए बताते हैं जाह्नवी और वरुण ने क्या कहा?

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) को पालतू जानवरों से बेहद प्यार है। उनके पास एक पेट डॉग भी हाई । सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने दिल की बात लिखी है। इस लंबे चौड़े नोट में उन्होंने अदालत के आदेश की आलोचना की है। उन्होंने एक बयान से सहमति जताई जिसमें लिखा था कि वे इसे एक खतरा कहते हैं। हम इसे दिल की धड़कन कहते हैं। आज सुप्रीम कोर्ट कहता है कि दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से हर आवारा कुत्ते को हटा दो और उन्हें बंद कर दो। न धूप। न आज़ादी। न जाने-पहचाने चेहरे जिनसे वे हर सुबह मिलते हैं, लेकिन ये सिर्फ़ आवारा कुत्ते नहीं हैं। ये वो हैं जो आपकी चाय की दुकान के बाहर बिस्किट के लिए इंतजार करते हैं। ये दुकानदारों के लिए रात में चुपचाप पहरेदार हैं।

इसमें आगे लिखा था हां, जानवरों के काटने की समस्याएं हैं, सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं, लेकिन जानवरों के पूरे समुदाय को पिंजरे में बंद करना कोई समाधान नहीं है। यह उन्हें मिटाने जैसा है। असली समाधान क्या है? बड़े पैमाने पर नसबंदी कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण अभियान, सामुदायिक आहार क्षेत्र और गोद लेने के अभियान। अभिनेता वरुण धवन( Varun Dhawan) ने भी इसी तरह की पोस्ट शेयर करते हुए इस आदेश का विरोध किया है।

पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...