1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Janmashtami 2022 : अपनी राशि के अनुसार करें लड्डू गोपाल का सिंगार, ये रही सिंगार की लिस्ट

Janmashtami 2022 : अपनी राशि के अनुसार करें लड्डू गोपाल का सिंगार, ये रही सिंगार की लिस्ट

Janmashtami 2022 : कृष्ण जन्माष्टमी (Kanha Janmashtami ) का त्योहार 18 अगस्त को मनाया जाएगा ।   इस दिन लोग लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना करते हैं।  उनके लिए झूला सजाते हैं।  इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं।   इस दिन विधि विधान के साथ पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 

By संतोष सिंह 
Updated Date

Janmashtami 2022 : कृष्ण जन्माष्टमी (Kanha Janmashtami ) का त्योहार 18 अगस्त को मनाया जाएगा ।   इस दिन लोग लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना करते हैं।  उनके लिए झूला सजाते हैं।  इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं।   इस दिन विधि विधान के साथ पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।  लेकिन क्या आपको पता है अपनी राशि के अनुसार कान्हा का सिंगार (Kanha sringaar) करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।  ऐसा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।  तो चलिए जानते हैं कैसे करें कृष्ण का सिंगार?

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

राशि के अनुसार करें कान्हा का सिंगार
मेष राशि

इस राशि के जातकों को कृष्ण के सिंगार में लाल रंग के वस्त्र पहनाने चाहिए। ऐसा करने से पति पत्नी के रिश्ते में मिठास आती है। सकारात्कता भी बनी रहती है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को बाल गोपाल का सिंगार चांदी से करना चाहिए। इससे लड्डू गोपाल की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी।

मिथुन राशि

वहीं मिथुन राशि वाले जातकों को कान्हा का सिंगार लहरिया प्रिंट वाले वस्त्रों से करना चाहिए। इससे साहस में वृद्धि होती है।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को कान्हा का सिंगार सफेद वस्त्र से करना चाहिए। इससे भगवान श्री कृष्ण की कृपा हमेशा बनी रहती है। ऐसा करने से उन्हें हर कार्य में सफलता मिलती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक कान्हा का सिंगार गुलाबी रंग के वस्त्र से करें साथ ही अष्टगंध का तिलक भी लगाएं। ऐसा करने से समाज मान सम्मान में वृद्धि होती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को बाल गोपाल का सिंगार हरे रंग के वस्त्रों से करना चाहिए। इससे भगवान कृष्ण की कृपा हमेशा बनी रहेगी। चंदन का टिका भी जरूर लगाना चाहिए। कृष्ण सिंगार करते समय।

तुला राशि

इस राशि के जातकों को भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा होती है। इस राशि वालों को केसरिया रंग के वस्त्रों से सिंगार करना चाहिए।  इसके बाद घी से भोग लगाना चाहिए। इससे सुख समृद्धि आती है।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...