1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jantar Mantar Lathi Charge : संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर भांजी लाठियां

Jantar Mantar Lathi Charge : संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर भांजी लाठियां

Jantar Mantar Lathi Charge : शिक्षा सुधारों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अभिजीत दिपके के नेतृत्व में कॉकरोच जनता पार्टी संसद मार्च करने वाली थी, लेकिन इससे पहले जंतर-मंतर से जो तस्वीरें सामने आयी हैं। उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। यहां इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों ने पर भांजी लाठियां भाजी हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- सोनम वांगचुक नहीं तोड़ेंगे अपना अनशन: अस्पताल से लिखी चिट्ठी, कहा-बहुत आहत हूं

जानकारी के अनुसार, जंतर-मंतर पर CJP के विरोध मार्च के लिए जमा हुए प्रदर्शनकारियों की RPF कर्मियों से झड़प हुई; भीड़ को काबू करने के लिए RPF कर्मियों और पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया। कॉकरोच जनता पार्टी ने लाठीचार्ज का वीडियो शेयर करते हुए इसे संविधान के विपरीत बताया है। बताया जा रहा है कि जंतर मंतर देशभर के अलग अलग राज्यों/शहरों से छात्र/नौजवान आए हुए हैं और रात में फुटपाथ पर ही सो गए। इस आंदोलन में अब UP के 69 शिक्षक भर्ती वाले अभ्यर्थी और NEET की OMR सीट गड़बड़ी वाले छात्र भी जुड़ गए हैं। पूरा विपक्ष इस आंदोलन के साथ खड़ा है।

बता दें कि नई दिल्ली में शिक्षा सुधारों और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संसद तक प्रस्तावित मार्च के लिए प्रदर्शनकारी इकट्ठा हो रहे हैं। लेकिन, पुलिस-प्रशासन की ओर से अब तक मार्च के लिए अनुमति दिये जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...