1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Japan Earthquake: जापान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.1 तीव्रता

Japan Earthquake: जापान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.1 तीव्रता

दुनिया के कई देशों में इन दिनों भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ​तुर्किए और सीरिया में आए भूकंप ने तबाही मचा दी। इसको लेकर अभी भी लोगों के दिलों में दहशत है। शनिवार को भूकंप के झटके से जापान की धरती हिल गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Japan Earthquake: दुनिया के कई देशों में इन दिनों भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ​तुर्किए और सीरिया में आए भूकंप ने तबाही मचा दी। इसको लेकर अभी भी लोगों के दिलों में दहशत है। शनिवार को भूकंप के झटके से जापान की धरती हिल गई।

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

जापान के होक्काइडो में शनिवार रात तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर झटकों की तीव्रता 6.1 मापी गई। इसकी पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे यानी USGS ने की है। इससे पहले 20 फरवरी को तड़के भूंकप के झटके आए थे। तब भूकंप की तीव्रता 5.1 थी।

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, शनिवार रात उत्तरी जापान के होक्काइडो में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। झटके इतने तेज थे कि तटीय इलाकों में बसे शहर हिल गए। हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप की गहराई 42.9 किलोमीटर (27 मील) थी। हालांकि जापान की सरकार ने अभी तक किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की रिपोर्ट नहीं दी है।

 

पढ़ें :- Sahil Khan Arrested : अभिनेता साहिल खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...