1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Jeera Effects : गर्मियों में जीरे का सेवन करें इस तरह, कई मायनों में फायदेमंद है

Jeera Effects : गर्मियों में जीरे का सेवन करें इस तरह, कई मायनों में फायदेमंद है

जीरा अपनी खुशबू, स्वाद, और औषधीय गुणों के कारण रसोई घर का राजा है। सब्जियों और दाल में जीरा के तड़के की वजह से व्यंजन का जायका बढ़ जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jeera Effects : जीरा अपनी खुशबू, स्वाद, और औषधीय गुणों के कारण रसोई घर का राजा है। सब्जियों और दाल में जीरा के तड़के की वजह से व्यंजन का जायका बढ़ जाता है। जीरे से बने व्यंजन को लोग चटखारे लेकर खाते है। जीरा के प्रयोग से कई बीमारियों का उपचार भी किया जा सकता है। जीरा  एक मसाला है। आयुर्वेद के अनुसार, जीरा तीन तरह का होता है। काला जीरा,सफेद जीरा और अरण्य जीरा। जीरा वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे सुबह खाली पेट पानी में भिगोकर पिया जाए तो मोटापा दूर होता है। आइये जानते है इस गुणकारी मसाले के बारे में जिसके उपयोग से सेहत और स्वाद दोनों इीक रहता है।

पढ़ें :- Garmiyon Mein Sattu : गर्मियों के मौसम में सत्तू पेट में ठंडक पहुंचाता है , तापमान कंट्रोल रहता है

1.जीरा, तथा सेंधा नमक के चूर्ण का दिन में दो बार सेवन करें। इससे मुंह से आने वाली बदबू ठीक होती है।
2.मतली, और उल्टी की परेशानी में जीरे को रेशमी कपड़े में लपेट लें। इसकी बत्ती बना लें, और इसका धुआं नाक में सूंघें।
3.दस्त में भी जीरा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर किसी को दस्त हो रहा है, तो उसे 5 ग्राम जीरे को भूनकर पीस लेना है। इसे दही, या दही की लस्सी में मिलाकर सेवन करना है। दस्त में लाभ होता है।
4.जीरा पानी में मेथी दाना- इन दोनों को आंच पर कुछ देर तक उबालें। फिर  इसके बाद इस पानी को छानकर पी लें। मेथी हार्मोनल परेशानियों को दूर करती है और पाचन को सुधारता है। इससे वजन घटाने में आसानी होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...