1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jharkhand elections: झारखंड चुनाव के पहले चरण के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारों की सूची

Jharkhand elections: झारखंड चुनाव के पहले चरण के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारों की सूची

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jharkhand elections: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

पढ़ें :- BJP बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा, X पर बदला बायो

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 13 और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके साथ ही चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया है। इन सबके बीच पहले चरण के ​लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों के नाम का एलान कर दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...