झारखंड राज्यसभा चुनाव (Jharkhand Rajya Sabha Elections) में एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी (NDA supported Parimal Nathwani) ने जीत दर्ज कर ली है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम (JMM candidate Baidyanath Ram) ने भी जीत दर्ज की।
नई दिल्ली। झारखंड राज्यसभा चुनाव (Jharkhand Rajya Sabha Elections) में एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी (NDA supported Parimal Nathwani) ने जीत दर्ज कर ली है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम (JMM candidate Baidyanath Ram) ने भी जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा (Congress candidate Pranab Jha) को हार का सामना करना पड़ा है।
एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी (NDA supported Parimal Nathwani) को 28 वोट व कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा (Congress candidate Pranab Jha) को सिर्फ 20 वोट मिले। चुनाव प्रक्रिया के दौरान 3 वोट रद्द किए गए। ये चौथा मौका है जब परिमल नाथवानी संसद के उच्च सदन के सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
चुनाव परिणाम आने के बाद परिमल ने एक पोस्ट में लिखा,राज्यसभा सदस्य के तौर पर चौथे कार्यकाल के लिए सेवा करने का अवसर मिलने पर मैं बहुत आभारी हूं। यह पल मेरे लिए बहुत भावुक करने वाला है क्योंकि यह झारखंड से मेरा तीसरा कार्यकाल होगा। यही वह धरती है जहां से 2008 में मेरी संसदीय यात्रा शुरू हुई थी। अपनी कर्मभूमि में एक बार फिर लौटना मेरे लिए बहुत गर्व और विनम्रता का विषय है।
Deeply grateful for the opportunity to serve the fourth term as the Member of Rajya Sabha. This moment is filled with profound emotion as this will be my third term from Jharkhand, the very soil from where my Parliamentary journey began in 2008. It is a matter of immense pride… pic.twitter.com/1s3sOsS8Mi
— Parimal Nathwani (@mpparimal) June 18, 2026
पढ़ें :- Bihar Elections 2025: महागठबंधन से अलग हुए हेमंत सोरेन, अब झामुमो ने 6 सीटों पर उतारे प्रत्याशी
उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी का नेतृत्व वाले एनडीए का उनके समर्थन के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। झारखंड विधानसभा के उन सभी सदस्यों का भी दिल से धन्यवाद जिन्होंने इस पूरी यात्रा के दौरान वोट दिया और समर्थन किया। नए संकल्प और ईमानदारी के साथ, झारखंड और यहां के लोगों के हितों और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा। जोहार झारखंड!