भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और भाजपा नेता पवन सिंह (Bhojpuri cinema's power star and BJP leader Pawan Singh) तलाक के मामले में फिर सुर्खियों में आ गए है। आरा जनपद के सिविल कोर्ट में सुनवाई के दौरान उनकी पत्नी ज्योति सिंह भावुक हो कर रो पड़ी। ज्योति सिंह ने जज से कहा कि मुझे न तो आज तक पति का प्यार मिला और न ही भरण पोषण के लिए पैसे।
पटना। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और भाजपा नेता पवन सिंह (Bhojpuri cinema’s power star and BJP leader Pawan Singh) तलाक के मामले में फिर सुर्खियों में आ गए है। आरा जनपद के सिविल कोर्ट में सुनवाई के दौरान उनकी पत्नी ज्योति सिंह भावुक हो कर रो पड़ी। ज्योति सिंह ने जज से कहा कि मुझे न तो आज तक पति का प्यार मिला और न ही भरण पोषण के लिए पैसे। उन्होने कहा कि मेरा दर्द कोई नहीं समझ रहा है। सभी मेरा दर्द नजरअंदाज कर रहे है। उन्होने कोर्ट से दस करोड़ मेंटेनेंस दिए जाने की मांग की है।
पावर स्टार पवन सिंह का पत्नी ज्योति सिंह से पारवारिक विवाद चल रहा है। दोनों के बीच आरा सिविल कोर्ट के कुटुंब न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इस मामले में बुधवार को सुलह के लिए सुनवाई चल रही थी। इस दौरान पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भावुक हो कर रो पड़ी। कोर्ट में उन्होने कहा कि जज साहब हमारी शादी को साज साल हो चुके हैं। इन सात सालों में कभी मुझे पति का प्यार मिला और न ही भरण-पोषण का कोई खर्च मिला है। कोई मेरा दर्द नहीं समझ रहा है और मुझे नजरअंदाज किया जा रहा है। अगर पवन सिंह साथ नहीं रहना चाहते है तो मुझे दस करोड़ रुपए मेंटेनेंस दिए जाएं। वहीं सुनवाई के दौरान अभिनेता पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंचे थे। उनके अधिवक्ता ने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया है। इस मामले में फिलहाल कोर्ट सुलह की कोशिश कर रहा है। सलह न होने पर कोर्ट तलाक और मेंटेनेंस की विस्तृत सुनवाई की जाएगी। मामले में अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी।
बता दे पवन सिंह और ज्योति सिंह की विवाह बड़े ही धूमाधाम से उत्तर प्रदेश के बलिया में सात मार्च 2018 को हुआ था। शादी के तीन साल बाद पवन सिंह ने अक्टूबर 2021 में तलाक के अर्जी दाखिल कर दी थी। मई 2022 से यह मामला आरा कोर्ट में चल रहा है। वहीं उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट में कहा कि वह शादी के बाद नशे की हालत में मारपीट करने के साथ गाली-गलौज करना, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देना और दो बार जबरन गर्भपात कराने का आरोप शामिल है। ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी पत्नी है। उनकी पहली पत्नी ने 2015 में आत्महत्या कर ली थी।