1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kaajal Ka Totaka : काजल के टोटके बदल देंगे किस्मत, बना रहेगा पारिवारिक प्रेम

Kaajal Ka Totaka : काजल के टोटके बदल देंगे किस्मत, बना रहेगा पारिवारिक प्रेम

काजल को नजर दोष बचाने के लिए प्रयोग किया जाता है। सदियों से यह मान्यता है कि काजल लगाने से किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

kaajal ka totaka : काजल को नजर दोष बचाने के लिए प्रयोग किया जाता है। सदियों से यह मान्यता है कि काजल लगाने से किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी। ज्योतिष शास्त्र में काजल के उपयोग लेकर बहुत से उपाय बताये गए है। मान्यता है कि इन उपायों को करने जीवन की हर बाधाओं से मुक्ति मिलती है। आइये जानते है काजल के विशेष उपाय।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

1.अगर परिवार में कलह रहता है तो इसे दूर करने के लिए शनिवार की सुबह काले कपड़े में जटा वाले नारियल को लपेट दें। इसके बाद इस पर काजल की 21 बिंदी लगा दें। और फिर इसे घर के बाहर लटका दें।

2.यदि आपसी रंजिश या फिर किसी अन्य कारण से आप अपने दुश्मनों से परेशान हैं तो ऐसे में छोटे-छोटे चांदी के 5 सांप बनवाएं। इन सांपों के आंखों पर 21 दिनों तक काजल लगाएं और जिस बिस्तर पर आप सोते हैं उसके नीचे रखें। इस उपाय से जल्द ही आपका शत्रु आपको परेशान करना छोड़ देगा।

3.बच्चों के नजर दोष से बचने के लिए आंखों के अलावा पैर के तलवे, कान के पीछे या माथे की कपाल रेखा पर काजल का टीका लगाएं।

पढ़ें :- 18 अप्रैल 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों की कृपा से बढ़ेगी खूब सुख-समृद्धि, जानें अपनी राशि का हाल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...