HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मध्य प्रदेश चुनाव में हार के बाद कमलनाथ की छुट्टी, जीतू पटवारी को कांग्रेस ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष

मध्य प्रदेश चुनाव में हार के बाद कमलनाथ की छुट्टी, जीतू पटवारी को कांग्रेस ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी ने यहां पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी ने यहां पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वो कमलनाथ की जगह लेंगे। वहीं, सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका अब आदिवासी नेता और विधायक उमंग सिंघार संभालेंगे।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, राधिका खेड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा-लड़की हूं और लड़ सकती हूं

पढ़ें :- कोई मैनपुरी, कन्नौज और इटावा को अपनी जागीर मानता है, तो कोई अमेठी-रायबरेली को...पीएम मोदी का अखिलेश-राहुल पर निशाना

बता दें कि, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की बात कही जा रही थी। अब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे कमलनाथ की जगह अब कमान जीतू पटवारी को सौंपी गई है। बता दें, जीतू पटवारी विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। उन्हें राऊ विधानसभा से भाजपा के मधु वर्मा ने हराया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...