1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर देहात जनपद न्यायालय, मुख्यालय तक सीएनजी व ई बस सेवा का हो संचालन : मुलायम सिंह यादव

कानपुर देहात जनपद न्यायालय, मुख्यालय तक सीएनजी व ई बस सेवा का हो संचालन : मुलायम सिंह यादव

किसी भी जनपद के बहुमुखी विकास के लिए आवागमन की अच्छी सुविधा बहुत ही जरूरी है। आम जनमानस आवागमन के लिए जिला न्यायालय, मुख्यालय कानपुर देहात में एक भी बस नहीं पहुंचती है। परिवहन की बड़ी समस्या है। सीएनजी व ई बस सेवा जनपद न्यायालय, मुख्यालय तक चलाने की मांग मुलायम सिंह यादव एडवोकेट पूर्व महामंत्री जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात ने डीबी सिंह आरएम केसी टीएसएल को ज्ञापन देते वक्त कही।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कानपुर देहात। किसी भी जनपद के बहुमुखी विकास के लिए आवागमन की अच्छी सुविधा बहुत ही जरूरी है। आम जनमानस आवागमन के लिए जिला न्यायालय, मुख्यालय कानपुर देहात में एक भी बस नहीं पहुंचती है। परिवहन की बड़ी समस्या है। सीएनजी व ई बस सेवा जनपद न्यायालय, मुख्यालय तक चलाने की मांग मुलायम सिंह यादव एडवोकेट पूर्व महामंत्री जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात ने डीबी सिंह आरएम केसी टीएसएल को ज्ञापन देते वक्त कही।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने हरियाणा में 8 प्रत्याशियों के नाम का किया एलान

उन्होंने कहा कि जनपद कानपुर से जनपद कानपुर देहात के रनिया तक ई बसों का संचालन हो रहा है। मात्र 10 किलोमीटर दूर जनपद न्यायालय, मुख्यालय , सदर तहसील ,अस्पताल ,पुलिस लाइन, जेल, स्कूल कॉलेज आदि है। जहां पर प्रतिदिन अधिवक्ता ,बादकारी, पीड़ित ,पुलिस , जिला मुख्यालय से संबंधित आमजन आदि भीषण गर्मी में डग्गामार वाहनों से बदल बदलकर पहुंचता है। सीएनजी बसों का संचालन भी अकबरपुर तक ही होता है। जहां पर समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। उन्होंने कहा कि मात्र दस किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय तक चलाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

जबकि दोनों तरफ हाईवे है। कानपुर से आने वाली बस कानपुर- झांसी हाईवे पर माती से मुड़कर -अकबरपुर -दिल्ली कानपुर हाईवे वापस कानपुर आसानी से आ सकती है। ज्ञापन में मांग की गई कि आम जनमानस की परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद कानपुर नगर से रनिया कानपुर देहात तक बसें चलाई जा रही ई बस सेवा को जनपद न्यायालय, मुख्यालय तक चलाई जाए। अकबरपुर तक जाने वाली सभी सीएनजी बस जनपद न्यायालय, मुख्यालय तक चलाई जाए। जिससे यात्रियों की परेशानी का समाधान हो सके और सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।

डीबी सिंह आरएम ने मांगें मानते हुए कहा कि जनपद न्यायालय ,मुख्यालय तक इसी सप्ताह सीएनजी बसों संचालन की शुरुआत हो जाएगी। चार्जिंग स्टेशन तैयार होते ही ई, बस सेवा जनपद न्यायालय, मुख्यालय तक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मुलायम सिंह यादव, यसपी पांडे, अरविंद सिंह यादव, अमित कुमार त्रिपाठी, अनूप सिंह यादव,राजकुमार गुप्ता, शिवम द्विवेदी, सचिन साहू आदि लोग उपस्थित रहे।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी, PM मोदी ने किया मतदान की अपील
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...