1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कपिल सिब्बल ने गांधी परिवार पर उठाया सवाल, कहा-‘घर की कांग्रेस’ के बजाय ‘सब की कांग्रेस’ चाहते हैं

कपिल सिब्बल ने गांधी परिवार पर उठाया सवाल, कहा-‘घर की कांग्रेस’ के बजाय ‘सब की कांग्रेस’ चाहते हैं

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली है। इस हार के बाद से कांग्रेस (Congress) नेतृत्व पर लगातार सवाल उठ रहा है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ नेताओं ने गांधी परिवार (Gandhi family) के खिलाफ भी आवाज बुलंद करनी तेज कर दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली है। इस हार के बाद से कांग्रेस (Congress) नेतृत्व पर लगातार सवाल उठ रहा है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ नेताओं ने गांधी परिवार (Gandhi family) के खिलाफ भी आवाज बुलंद करनी तेज कर दी है।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

अब कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने बगावती तेवर अपनाते हुए गांधी परिवार (Gandhi family) पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह आखिरी सांस तक ‘घर की कांग्रेस’ के खिलाफ रहेंगे। वे ‘घर की कांग्रेस’ के बजाय ‘सब की कांग्रेस’ चाहते हैं। बता दें कि, देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है।

सत्ता में रहने के बाद भी पंजाब में कांग्रेस का बुरा हाल हो गया। रविवार को कांग्रेस कार्य समिति ने पांच घंटे की मैराथन बैठक की और हार की समीक्षा की। इस दौरान कांग्रेस में पूर्णकालिक अध्यक्ष चुनने की मांग उठी।

इसके साथ ही गांधी परिवार के इस्तीफे की बात ने भी सुर्खियां पकड़ी थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। वहीं, अब कपिल सिब्बल ने राहुल गांधी को लेकर अपनी बात रखी। सिब्बल ने कहा कि राहुल गांधी भले ही ऑफिशियली अध्यक्ष न हों लेकिन वहीं सारे निर्णय लेते हैं।

 

पढ़ें :- राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को लगाई कड़ी फटकार, कहा- कानून से ऊपर नहीं हैं

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...