1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को ‘कोर्ट’ ने भेजा नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को ‘कोर्ट’ ने भेजा नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड एक्ट्रेस  करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। करीना कपूर की लाल सिंह चड्ढा  को बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होती जा रही है। इस बीच करीना कपूर के खिलाफ एक कोर्ट से नोटिस आया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस  करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। करीना कपूर की लाल सिंह चड्ढा  को बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होती जा रही है। इस बीच करीना कपूर के खिलाफ एक कोर्ट से नोटिस आया है।

पढ़ें :- Aarushi Sharma Bridal Photoshoot: गुलाबी लहंगा चोली, ट्यूल दुपट्टे और चौड़े कुंदन ज्वेलरी में आरुषि शर्मा ने शेयर की कुछ अनसीन तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ritesh Deshmukh (@riteishd)

पढ़ें :- Video: हीरामंडी स्क्रीनिंग में रेखा ने ऋचा चड्ढा को आशीर्वाद दिया, बेबी बंप पर किस करते कही ये बात

यह कोर्ट अभिनेता रितेश देशमुख का है। इन दिनों रितेश देशमुख अपने सेलिब्रिटी आधारित रियलिटी कॉमेडी शो केस तो बनता है, इसको लेकर सुर्खियों में हैं।  उनके इस शो में बॉलीवुड सितारे आकर अपने बारे में ढेर सारी बातें और रितेश देशमुख के साथ काफी मस्ती करते हैं। केस तो बनता है में जल्द ही करीना कपूर आने वाली हैं, जिसके लिए रितेश देशमुख ने उन्हें नोटिस यानी इनविटेशन भेजा है। रितेश देशमुख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में करीना कपूर को व्हाइट कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है। वीडियो में वह एक शख्स को अपने पास से गुजरता देख कहती हैं, यह कौन है जिसने मुझे मुड़कर नहीं देखा।  इस पर रितेश देशमुख कहते हैं वो कानून है। करीना कहती हैं कि उसे मुझे नोटिस करना चाहिए था। इसके बाद रितेश देशमुख कहते हैं कि वो नोटिस नहीं करते नोटिस भेजते हैं, कोर्ट से। इसके बाद रितेश देशमुख करीना को नोटिस देते हैं, जिसे देखकर अभिनेत्री हैरान हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर करीना कपूर और रितेश देशमुख का यह मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...