1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Chief Minister: आज कर्नाटक को मिलेगा मुख्यंमत्री, सिद्धारमैया CM पद की लेंगे शपथ, समारोह में उद्धव ठाकरे नहीं होंगे शामिल

Karnataka Chief Minister: आज कर्नाटक को मिलेगा मुख्यंमत्री, सिद्धारमैया CM पद की लेंगे शपथ, समारोह में उद्धव ठाकरे नहीं होंगे शामिल

आज कर्नाटक की जनता को उनका मुख्यमंत्री मिल जाएगा। आज सिद्धारमैया मुख्‍यमंत्री के पद की तो डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Karnataka Chief Minister: आज कर्नाटक की जनता को उनका मुख्यमंत्री मिल जाएगा। आज सिद्धारमैया मुख्‍यमंत्री के पद की तो डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।

पढ़ें :- 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,' कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

इसके अलावा कई विधायक कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ लेगें। ये शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में   दोपहर 12:30 बजे के करीब होगा।

बता दें कि 13 मई को कर्नाटक (Karnataka) व‍िधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे। जिसमें कांग्रेस ने 135 सीटों, भाजपा ने 66 सीटों और जेडीएस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री (Chief Minister) के पद की दावेदारी को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कई दिन तक माथापच्ची चलती रही। हालांकि कई दिनों तक चली बैठक के बाद दोनों नेताओं में सहमति बन सकी।

शपथ ग्रहण में कमल हसन होंगे शमिल

कर्नाटक में आज नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कई हस्तियां मंत्री नेता शामिल होंगे। इस दौरान एक्टर और नेता कमल हासन भी शामिल होंगे।

पढ़ें :- 'फर्जी पार्टी' वाले बयान उद्धव का PM मोदी पर पलटवार, बोले- मेरी पार्टी आपकी डिग्री की तरह नहीं

कर्नाटक (Karnataka) में मुख्यमंत्री (Chief Minister) के शपथ ग्रहण समारोह (Oath Taking Ceremony) में उद्धव ठाकरे शामिल नहीं होंगे।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद ठाकरे को फोन करके समारोह में आने का आमंत्रण दिया था।

वहीं, महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी में शामिल एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार कर्नाटक के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि, यह पता नहीं चल पा रहा है कि उद्धव ठाकरे ने इस शपथ समारोह से दूरी क्यों बनाई है, जबकि राज्यसभा सांसद अनिल देसाई समारोह में शामिल होंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...