1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Election 2023: राहुल गांधी बोले-प्रधानमंत्री कर्नाटक आते हैं, करप्शन पर बात नहीं करते

Karnataka Election 2023: राहुल गांधी बोले-प्रधानमंत्री कर्नाटक आते हैं, करप्शन पर बात नहीं करते

राहुल गांधी ने कहा कि, BJP ने कर्नाटक के युवाओं, महिलाओं, किसानों के लिए कुछ नहीं किया। सरकार चोरी की थी और सरकार ने सिर्फ चोरी की। BJP को 40 नंबर से बहुत प्यार है, इसलिए चुनाव में इन्हें 40 नंबर याद दिलवा दीजिए। साथ ही पूछा कि, प्रधानमंत्री ने 40% कमीशन वाली सरकार के बारे में क्या किया? कितने लोगों को PM ने अरेस्ट करवाया?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग होगी। वोटिंग में महज चार दिन शेष मचे हुए हैं। इससे पहले वहां पर सियासी पारा बढ़ा हुआ है और सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस नेता भी ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चिक्कोडी में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे लेकिन इन्होंने फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया...विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि, BJP ने कर्नाटक के युवाओं, महिलाओं, किसानों के लिए कुछ नहीं किया। सरकार चोरी की थी और सरकार ने सिर्फ चोरी की। BJP को 40 नंबर से बहुत प्यार है, इसलिए चुनाव में इन्हें 40 नंबर याद दिलवा दीजिए। साथ ही पूछा कि, प्रधानमंत्री ने 40% कमीशन वाली सरकार के बारे में क्या किया? कितने लोगों को PM ने अरेस्ट करवाया? प्रधानमंत्री ने कितनी जांच कराई? प्रधानमंत्री बताएं कि 40% में से कितना कर्नाटक के इंजन को मिला, कितना दिल्ली के इंजन को मिला?

सरकार बनते पूरे करेंगे 5 वादे
कर्नाटक के बेलगावी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस जो कहती है वो करती है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैब‍िनेट बैठक में 5 वादे पूरे क‍िए जाएंगे। साथ ही कहा कि, प्रधानमंत्री आतंकवाद की बात करते हैं। उनसे बेहतर मैं आतंकवाद को समझता हूं। मेरे परिवार के लोगों को आतंकवादियों ने मारा है। आतंकवाद क्या होता है, क्या करता है? इस बात को प्रधानमंत्री से बेहतर मैं समझता हूं। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री कर्नाटक आते हैं, करप्शन पर बात नहीं करते और बहाने बनाकर चले जाते हैं? मैं PM से पूछता हूं-कर्नाटक के युवाओं को बताइए भ्रष्टाचार पर क्या एक्शन लिया? आपने 3 सालों में कितने लोगों को जेल भेजा?

 

 

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...