1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. kartik purnima 2023 : कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान से विशेष लाभ मिलेगा , होती है अक्षय पुण्य की प्राप्ति

kartik purnima 2023 : कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान से विशेष लाभ मिलेगा , होती है अक्षय पुण्य की प्राप्ति

कार्तिक पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु की उपासना के लिए बेहद खास माना गया है।  पौराणिक मान्यता है कि ऐसी मान्यता है कि इस दिन कृतिका में शिव शंकर के दर्शन करने से सात जन्म तक व्यक्ति ज्ञानी और धनवान होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

kartik purnima 2023 : कार्तिक पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु की उपासना के लिए बेहद खास माना गया है।  पौराणिक मान्यता है कि ऐसी मान्यता है कि इस दिन कृतिका में शिव शंकर के दर्शन करने से सात जन्म तक व्यक्ति ज्ञानी और धनवान होता है। इस दिन चन्द्र जब आकाश में उदित हो रहा हो उस समय शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा इन छ: कृतिकाओं का पूजन करने से शिव जी की प्रसन्नता प्राप्त होती है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नानार्थियों पर भगवान विष्णु की  विशेष  कृपा बरसती है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान से सभी प्रकार के पाप मिट जाते हैं। इस दिन दीप दान विशेष फलदायी होता है कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, दीप दान, हवन, यज्ञ आदि करने से सांसारिक पाप और ताप का शमन होता है। इस दिन किये जाने वाले अन्न, धन एव वस्त्र दान का भी बहुत महत्व बताया गया है। इस पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा ीाी कहा जाता है।

पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 3 बजकर 52 मिनट से शुरू होगा, जो अगले दिन 27 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगा। उदयातिथि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान दान करना अच्छा होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...