HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जानिए अब भाजपा की विधान परिषद में कितनी हुई संख्या? 40 साल पहले कांग्रेस के पास था दोनों सदनों में बहुमत

जानिए अब भाजपा की विधान परिषद में कितनी हुई संख्या? 40 साल पहले कांग्रेस के पास था दोनों सदनों में बहुमत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी को विधान परिषद में प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। 40 साल बाद ऐसा हो रहा है कि विधानसभा के साथ ही विधान परिषद में भी किसी दल को प्रचंड बहुमत मिला है। इससे पहले कांग्रेस को दोनों सदनों में बहुमत मिला था। 1982 में कांग्रेस को दोनों सदनों में बहुमत मिला था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP MLC Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को विधान परिषद में प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। 40 साल बाद ऐसा हो रहा है कि विधानसभा के साथ ही विधान परिषद में भी किसी दल को प्रचंड बहुमत मिला है। इससे पहले कांग्रेस (Congress) को दोनों सदनों में बहुमत मिला था। 1982 में कांग्रेस को दोनों सदनों में बहुमत मिला था।

पढ़ें :- जो इंडी गठबंधन अपनी लीडरशिप तय नहीं कर पा रहा है वे लोग हमारे बारे में क़यास लगाने का असफल प्रयास कर रहे हैं: राजनाथ सिंह

बता दें कि, यूपी में 36 में से 27 सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। वहीं, 9 सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। वहीं, आज चुनाव के रिजल्ट आए हैं, जिसमें से भाजपा 27 में से 24 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।

वहीं, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का खाता भी नहीं खुल पाया है। आलम यह है कि सपा के गढ़ आजमगढ़ में भी पार्टी तीसरे स्थान पर रही है। यहां से बीजेपी से निष्कासित यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह रिशु ने निर्दलीय प्रत्याशी के तैर पर जीत दर्ज की है।

विधान परिषद में भी भाजपा के पास प्रचंड बहुमत
बता दें कि, विधान परिषद में अब भाजपा को प्रचंड बहुम​त मिल गया है। मौजूदा समय 100 में से बीजेपी के पास 35 विधायक थे। वहीं, अब 33 और विधायक जीते हैं। ऐसे में अब यह संख्या 68 हो गई है जो कि बहुमत के आंकड़े 51 से कहीं जयादा है। समाजवादी पार्टी के मौजूदा समय में 17 विधायक हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस और राजद गठबंधन पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा-लालू जी आपको 'लालटेन युग' में ले जाना चाहते हैं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...