1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. जानें अक्षरा सिंह ने किस अभिनेता के लिए कहा, जहर मांगने पर खीर देम भोजपूरी के गंदा करब त कलेजा ध के चीर देम

जानें अक्षरा सिंह ने किस अभिनेता के लिए कहा, जहर मांगने पर खीर देम भोजपूरी के गंदा करब त कलेजा ध के चीर देम

भोजपुरी इंडस्ट्रीज की जानी मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के झगड़े में कूद पड़ी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने भोजपुरी भाषा को अपने गीत गानों से गंदा कर रहे लोगो को भी कड़ी चेतावनी दी है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

पटना। भोजपुरी इंडस्ट्रीज की जानी मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह(Akshara Singh) भी पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के झगड़े में कूद पड़ी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने भोजपुरी भाषा को अपने गीत गानों से गंदा कर रहे लोगो को भी कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने एक बड़े चैनल के संवाददाता को दिये इंटरव्यू में कहा कि जहर मांगने पर खीर देम भोजपूरी के गंदा करब त कलेजा ध के चीर देम। ये जो टूटपूजियां गायक आये हैं न इंडस्ट्रीज में इन्होंने भोजपुरी(Bhojpuri) समाज को गंदा करने का काम किया है।

पढ़ें :- Aarushi Sharma Bridal Photoshoot: गुलाबी लहंगा चोली, ट्यूल दुपट्टे और चौड़े कुंदन ज्वेलरी में आरुषि शर्मा ने शेयर की कुछ अनसीन तस्वीरें

अक्षरा ने सीधे सीधे इशारों में पवन सिंह पर भी जबरजस्त तरीके से जुबानी हमला किया। सभी फिल्म जगत में चाहे बॉलीवुड(Bollywood) हो या कोई भी वुड हो विवाद दो कलाकारों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर के होता रहता है। फिर इससे भोजपुरी इंडस्ट्री अछुता कैसे रहती। पिछले दिनों से भोजपुरी के दो बड़े कलाकारों के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है।

ये दो कलाकार हैं भोजपुरी के जानें माने अभिनेता पवन सिंह और खेसारी लाल यादव। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियों में पवन सिंह(Pawan Singh) और खेसारी (Khesari Lal Yadav) एक दूसरे को भला बुरा कहते दिख रहे हैं। अपने आपको सबसे बेहतर बताने के चक्कर में ये दोनों अभिनेताओं ने सारी सिमायें लांघ दी है। पिछले कई दिनों से चल रही इस जुबानी जंग को लेकर के भोजपुरी इंडस्ट्रीज में उथल पुथल मची हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...