1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lakhimpur Kheri News : तेज रफ्तार रोडवेज बस ने तीन बाइकों में मारी टक्कर, एक मासूम की मौत, 6 अन्य घायल

Lakhimpur Kheri News : तेज रफ्तार रोडवेज बस ने तीन बाइकों में मारी टक्कर, एक मासूम की मौत, 6 अन्य घायल

यूपी के  लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri District) में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने तीन बाइको में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक मासूम बच्चे की मौत हो गई जबकि अन्य 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज जारी है। यह दर्दनाक हादसा जिले के नीमगांव थाना (Neemgaon Police Station) क्षेत्र की बेहजम चौकी (Behjam Outpost) अंतर्गत लखीमपुर–मैगलगंज मार्ग (Lakhimpur–Maigalganj Route) पर गौहरपुर गांव के पास हुआ।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखीमपुर खीरी। यूपी के  लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri District) में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने तीन बाइको में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक मासूम बच्चे की मौत हो गई जबकि अन्य 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज जारी है। यह दर्दनाक हादसा जिले के नीमगांव थाना (Neemgaon Police Station) क्षेत्र की बेहजम चौकी (Behjam Outpost) अंतर्गत लखीमपुर–मैगलगंज मार्ग (Lakhimpur–Maigalganj Route) पर गौहरपुर गांव के पास हुआ।

पढ़ें :- Lakhimpur Kheri News : दबंगों ने पेट्रोल डालकर युवक को ज़िन्दा जलाया, गम्भीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर किया गया रेफर

रविवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आ रही तीन बाइकों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक 5 वर्षीय मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस मैगलगंज से लखीमपुर की ओर जा रही थी तभी सामने से आ रहे बाइक सवारों से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। घायलों में आरिफ (8) पुत्र कासिम अली, अशरफ (41), हुस्नाज, नसीर (30), रीना (35) पत्नी नसीर खां शामिल हैं। वहीं आर्यन (5) पुत्र नसीर खां निवासी मलिकपुर थाना (Malikpur Police Station) नीमगांव की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पढ़ें :- गोला कोतवाली क्षेत्र में 20 रुपये के समोसे के लिए किशोर की पिटाई, तोड़ा दम

सूचना मिलते ही बेहजम चौकी प्रभारी संदीप यादव (Behjam Police Post In-charge Sandeep Yadav) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल बेहजम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Behjam Community Health Centre) भेजा गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर ओयल (Trauma Center Oil) रेफर कर दिया गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं रोडवेज बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट: शुभम शक्ति धर त्रिपाठी, लखीमपुर खीरी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...