HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी में नहाने गईं तीन किशोरी डूबीं, दो की मौत, एक लापता

Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी में नहाने गईं तीन किशोरी डूबीं, दो की मौत, एक लापता

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के पिपरिया भूड़ में रविवार को एक दर्दनाक घटना हुई। यहां पर शारदा नदी में नहात समय तीन लड़कियां डूब गईं, जिसमें दो की नदी में डूबने से मौत हो गयी। इनके शवों को नदी से बाहर निकल लिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के पिपरिया भूड़ में रविवार को एक दर्दनाक घटना हुई। यहां पर शारदा नदी में नहात समय तीन लड़कियां डूब गईं, जिसमें दो की नदी में डूबने से मौत हो गयी। इनके शवों को नदी से बाहर निकल लिया गया है। वहीं, नदी में डूबी तीसरी लड़की अभी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। वहीं, इस घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गयी है और लापता​ किशोरी की तलाश जारी है।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

जानकारी के मुताबिक पिपरिया भूड़ गांव में रविवार दोपहर तीन लड़कियां खेतों में काम कर रहे अपने परिजनों को खाना देने के बाद नदी में नहाने चली गई थीं। नहाते समय वो नदी में डूबने लगीं। शोर की आवाज सुनकर आसपास के और परिजन पहुंचे। इसके साथ ही उन्हें नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक दो किशोरी की जान चली गयी थी।

बताया जा रहा है कि, ग्रामीणों ने चंपा देवी पुत्री रामनारायण उम्र 17 साल निवासी बंसी नगर, सीमा देवी पुत्री राजेश उम्र 15 साल निवासी सुजानपुर थाना निघासन को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। करिश्मा पुत्री दिनेश उम्र 16 साल निवासी बंसी नगर का पता नहीं चल सका।

 

 

पढ़ें :- दारुल उलूम देवबंद परिसर में महिलाओं और लड़कियों की 'No Entry', जानें क्या है वजह?

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...