1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महिला आरक्षण बिल के माध्यम से महिलाओं को छलने की कोशिश कर रहे…लोकसभा में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे ललन सिंह

महिला आरक्षण बिल के माध्यम से महिलाओं को छलने की कोशिश कर रहे…लोकसभा में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे ललन सिंह

महिला आरक्षण बिल पर चर्चा करते हुए जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिल के माध्यम से महिलाओं को ठगने की कोशिश कर रही है। ललल सिंह ने इस बिल को जुमला बताते हुए कहा कि अगर उन्हें लोगों की चिंता होती तो वो जातीय जनगणना कराती।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Women Reservation Bill: संसद के विशेष सत्र का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ पर चर्चा चल रही है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में विधेयक पेश किया था। सरकार की तरफ से अर्जुन राम मेघवाल बिल पर चर्चा की शुरुआत की। वहीं, कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया।

पढ़ें :- Bihar News: बिहार में जेडीयू को बड़ा झटका, अली अशरफ फातमी ने दिया इस्तीफा, राजद में हो सकते हैं शामिल

वहीं, महिला आरक्षण बिल पर चर्चा करते हुए जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिल के माध्यम से महिलाओं को ठगने की कोशिश कर रही है। ललल सिंह ने इस बिल को जुमला बताते हुए कहा कि अगर उन्हें लोगों की चिंता होती तो वो जातीय जनगणना कराती। साथ ही कहा कि, आप लोगों को बिहार से कुछ सिखना चाहिए, जहां पहले से ही नारी सशक्तिकरण के लिए कई काम किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही ललन सिंह ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन जरूर किया लेकिन केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि, आप नारी वंदन नहीं, अपना वंदन कर रहे हैं। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को एक जुमला करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर आपको सही मायने में महिलाओं को आरक्षण देना है तो कोटा के अंदर कोटा लागू करना होगा।

 

पढ़ें :- Bihar News: नीतीश सरकार का हुआ कैबिनेट विस्तार, 21 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...