1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024 : बीजेपी की 10वीं सूची जारी, यूपी की सात लोकसभा सीटों पर इनको मैदान में उतारा

Lok Sabha Elections 2024 : बीजेपी की 10वीं सूची जारी, यूपी की सात लोकसभा सीटों पर इनको मैदान में उतारा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने नौ उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में यूपी की सात लोकसभा सीटों समेत चंडीगढ़ व आसनसोल लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने नौ उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में यूपी की सात लोकसभा सीटों समेत चंडीगढ़ व आसनसोल लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

पढ़ें :- Hormuz Crisis : होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, कहा- तुरंत रोके जाएं सैन्य अभियान

 

पढ़ें :- West Bengal Assembly Elections 2026 : भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की,देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

बीजेपी नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को बलिया से टिकट दिया है। वहीं गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के सामने पारसनाथ राय को उतारा है।  इसके अलावा फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, मछलीशहर से बीपी सरोज को टिकट दिया गया है। वहीं कौशाम्बी से विनोद सोनकर को चुनावी मैदान में उतारा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के सामने जयवीर ठाकुर को टिकट दिया है। वह इस समय यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

बीजेपी ने चंडीगढ़ से वर्तमान सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया है। उनकी जगह संजय टंडन को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एसएस अहलुवालिया को उतारा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...